khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार‘ के अन्तर्गत नगर पालिका मुनिकीरेती व नगर पालिका देवप्रयाग में कार्यक्रम सम्पन्न‘।

‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार‘ के अन्तर्गत नगर पालिका मुनिकीरेती व नगर पालिका देवप्रयाग में कार्यक्रम सम्पन्न‘।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन एवं जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार‘ के अन्तर्गत नगर पालिका मुनिकीरेती व नगर पालिका देवप्रयाग में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की जन समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण किया गया।

नगर पालिका परिषद देवप्रयाग में अपर सचिव विनीत कुमार ने मुख्य अतिथि तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष देवप्रयाग ममता देवी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर मंजू राजपूत द्वारा की गई।

शिविर में विभिन्न विभागीय स्टालों पर 55 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसमें 50 शिकायतें प्राप्त हुई। अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 32 लोगों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम नोडल अधिकारी राहुल सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवप्रयाग सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं जनता उपस्थित रही।

वही दूसरा कैंप, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में रामलीला प्रांगण 14 बीघा ढालवाला क्षेत्र, नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में 21 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने शेष शिकायतों को जनसमर्पण पोर्टल पर अपलोड कर समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

शिविर में विभिन्न विभागीय स्टालों पर 441 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसमें 21 शिकायतें प्राप्त हुई। अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 146 लोगों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष मुनिकीरेती नीलम बिजल्वाण, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, डीएसओ मनोज डोभाल, ईओ अंकिता जोशी,

 

Related posts

सरोवर नगरी नैनीताल में मां नयना देवी मंदिर का 139वा स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Cabinet : खनन विभाग में 62 नए पद सृजित, नए ढांचे को Cabinet की मंजूरी

khabaruttrakhand

नई टिहरी आयुष चिकित्सालय में ’सर्वांग स्वेदन चिकित्सा’ सेवा शुरू।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights