khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

कलश यात्रा का शुभारंभ 14 मई से 22 मई तक चलेगा श्री मद देवी भागवत कथा का आयोजन। समिति सदस्यों व महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा।

स्थान। नैनीताल।

कलश यात्रा का शुभारंभ ।14 मई से 22 मई तक चलेगा श्री मद देवी भागवत कथा का आयोजन। समिति सदस्यों व महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा रामलीला मैदान में भागवत किंकर श्री श्री नमन कृष्ण महाराज के नेतृत्व में समिति सदस्यों व महिलाओं ने कलश यात्रा शुरू हुई
जिसके चलते 14 मई से 22 मई तक भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा।
जिसमें नमन कृष्ण महाराज अपनी टीम के साथ भागवत कथा की अमृतमयी वर्षा करेगें। समिति सदस्यों ने क्षेत्र की जनता से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में आकर भागवत कथा का ज्ञान प्राप्त करें।
यहाँ नव सांस्कृतिक सत्संग समिति के तत्वावधान में यह भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समिति सदस्यों के अलावा महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कलश यात्रा का शुभारंभ मुरारी बेंड बाजे के साथ रामलीला मैदान से शुरू हुआ जिसमें महिलाओं ने रंगोली पिछोड़ा व अपने आभूषण पहने हुए थे साथ ही सर पर कलश रखे हुए थे।
कलश यात्रा पूरे क्षेत्र में भरमण करने के बाद रामलीला मैदान में पहुँची जहां 14 मई सेप्रातः काल से पूजा अर्चना करने के बाद दो बजे से प्रतिदिन 22 मई तक कथा की जायेगी। शाम आरती के बाद प्रसाद आदि वितरित किया जायेगा।

समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत व महासचिव पूरन चन्द्र पांडे के अलावा समिति सदस्यों ने भागवत कथा आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया हुआ है।

कलश यात्रा रामलीला मैदान पहुँचने के बाद महिलाओं ने भजनों से क्षेत्र नही अपितु सरोवर नगरी को गुंजायमान कर दिया।

Related posts

यहाँ पहुँचे निर्दलीय प्रत्यासी बॉबी पंवार , कहा जनता देगी इस चुनाव में जबाब ।।

khabaruttrakhand

इस विद्यालय के एनएसएस स्वयं सेवियों के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ।

khabaruttrakhand

बढ़ती गर्मी के चलते प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी कम होने/सूखने के कारण ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में नियमित पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सीडीओ को ग्रामीण क्षेत्रों हेतु तथा एडीएम को शहरी क्षेत्रों हेतु ओवरऑल नोडल अधिकारी किया गया नामित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights