khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

बौराड़ी के बाल संरक्षण गृह और दत्तक ग्रहण केंद्र की व्यवस्थाओं का एडीएम ने किया निरीक्षण।

बौराड़ी के बाल संरक्षण गृह और दत्तक ग्रहण केंद्र की व्यवस्थाओं का एडीएम ने किया निरीक्षण।
अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने गुरुवार देर शाम बौराड़ी स्थित एसओएस बाल संरक्षण गृह एवं दत्तक ग्रहण केंद्र का त्रैमासिक निरीक्षण कर बच्चों के संरक्षण, देखभाल, शिक्षा और पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस निरीक्षण के दौरान संस्थान की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
निरीक्षण में दत्तक ग्रहण केंद्र में एक नवजात शिशु तथा एसओएस बाल संरक्षण गृह में ग्रुप फोस्टर केयर के अंतर्गत 39 बालक-बालिकाएं निवासरत मिले। सभी बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, देखभाल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और वे नियमित रूप से विद्यालय में अध्ययनरत हैं।
निरीक्षण के दौरान बच्चों के लिए सुरक्षित, स्नेहपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण उपलब्ध पाए जाने पर निरीक्षण दल ने संतोष व्यक्त किया। दल ने पाया कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं तथा उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी ने बच्चों के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता देते हुए संरक्षण, शिक्षा एवं पुनर्वास संबंधी सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थान को आवश्यक सुझाव भी दिए और बच्चों के हित में इसी प्रकार निरंतर कार्य करते रहने को कहा।
निरीक्षण दल में एसीएमओ डॉ. बृजेश डोभाल, मनोचिकित्सक डॉ. रीना सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल, शिक्षा विभाग से सुरेश प्रसाद उनियाल, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य अमीता रावत तथा पूर्व किशोर न्याय बोर्ड सदस्य प्रेम सिंह बनगाई शामिल रहे।

Related posts

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संपादन हेतु राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित।

khabaruttrakhand

रवाई कृषि एवं सांस्कृतिक शरदोत्सव विकास मेले में पहुंची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूंडी, रिबन काटकर किया सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन।

khabaruttrakhand

अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने एम्स ऋषिकेश में आयोजित एक प्रेरक कार्यक्रम में छात्रों से किया संवाद ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights