khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान* ‎ ‎*मलेथा, कीर्तिनगर, देवप्रयाग एवं चौरास में खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण, 12 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए।

त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान*

‎*मलेथा, कीर्तिनगर, देवप्रयाग एवं चौरास में खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण, 12 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए*

‎*सूचना/टिहरी/30 अगस्त, 2026:* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निर्देशों के क्रम में त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 24 अगस्त से एक सप्ताह का विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

‎अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पूर्ति विभाग एवं जिला प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से मलेथा एवं कीर्तिनगर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहीं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत चौहान द्वारा देवप्रयाग एवं चौरास क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट एवं परचूनी दुकानों का निरीक्षण किया गया।

‎सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रमोद रावत नें बताया कि जांच के दौरान कुल 12 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। इनमें बेकरी का 01, तेल के 02, मिठाई के 02, अनाज उत्पाद के 02, दूध का 01, पनीर का 01 तथा नमकीन के 03 नमूने शामिल हैं।

सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

‎अभियान के दौरान राजस्व निरीक्षक राय सिंह एवं जगदीश गैरोला तथा पूर्ति विभाग से ललित मोहन कठैत उपस्थित रहे।

Related posts

Uttarakhand के मुख्यमंत्री Dhami ने रात्रि आश्रय व्यवस्था में सुधार और निराश्रित लोगों को तीव्र शीत लहर से बचाने के लिए 1.35 करोड़ रुपये आवंटित किए।

khabaruttrakhand

गंभीर मरीजों की जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है संजीवनी हेली एंबुलेंस सेवा बीते सप्ताह हेली सेवा से तीन गंभीर मरीजों को मिली संजीवनी।

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री ने हर्षिल-मुखवा क्षेत्र का भ्रमण कर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights