khabaruttrakhand
राजनीतिक

ब्रेकिंग:-जनपद नैनीताल के जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की विभिन्न गतिविधियों को लेकर बैठक का आयोजन

जनपद नैनीताल के जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की विभिन्न गतिविधियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।

स्लग । राजनीतिक दलों के साथ जिला अधिकारी धीराज ने की बैठक।

आपकी जानकारी के लिए बताते चले की जनपद नैनीताल के जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की विभिन्न गतिविधियों को लेकर बैठक आयोजित की गयी इस बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आगामी 15 जनवरी तक किसी भी दल को रैली, जुलूस एवं अन्य कार्यक्रम की अनुमति नही दी गई है ।

उन्होंने  यह भी  कहा कि उसके बाद जो भी दिशा निर्देश निर्वाचन आयोग से जारी होेगें ।
उससे सभी दलों को अवगत कराया जायेगा।

उन्होने कहा अभी तक एमसीसी (माॅडल कोड आफ काॅन्डक्ट) का उल्लंघन किये जाने पर 5 को नोटिस जारी किये गये हैं

तथा प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की प्रचार सामग्री हटा ली गई है।
तथा कई स्थानों पर दीवार लेखन विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा प्रचार हेतु किया गया है ।
जिसके लिए हिदायत दी गई है कि सभी दल इस लेखन को तत्काल हटाने की कार्यवाही करें।

उन्होने बताया कि कोविड 19 के दिशा निर्देशो के तहत सभी दलों को मास्क, सेनेटाजेशन,थर्मल स्कैनिंग के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का परिपालन सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त डोर टू डोर प्रचार हेतु 5 व्यक्तियों को ही अनुमति दी जायेगी ।

जनपद में धारा 144 लागू है तथा इसका उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188 के अन्तर्गत सम्बन्धित के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी।

Related posts

ठंड होने के वावजूद रामलीला को देखने के लिए जनता समूह आता है वह असली राम भक्त हैं। डॉ नारायण सिंह जंतवाल।

khabaruttrakhand

परिवहन विभाग उत्तरकाशी ने वाहन चालकों को दिया एकदिवसीय फर्स्ट रिस्पोंडर प्रशिक्षण।

khabaruttrakhand

बढ़ती गर्मी के चलते प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी कम होने/सूखने के कारण ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में नियमित पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सीडीओ को ग्रामीण क्षेत्रों हेतु तथा एडीएम को शहरी क्षेत्रों हेतु ओवरऑल नोडल अधिकारी किया गया नामित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights