khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारराजनीतिक

ब्रेकिंग:-जागेश्वर विधानसभा में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने जागेश्वर विधानसभा में किया जनसंपर्क।

रिपोर्ट:- गोविन्द रावत

जागेश्वर विधानसभा में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने जागेश्वर विधानसभा में किया जनसंपर्क

जागेश्वर- 2022 विघानसभा चुनाव नजदीक आते सभी राजनीतिक दल सक्रिय नजर आ रहे हैं। वहीं अल्मोड़ा जिले की जागेश्वर विधानसभा में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी तारा दत्त पाण्डे के नेतृत्व में आप विधानसभा अध्यक्ष मिंटू बिनवाल आदि आप कार्यकर्ता ने विधानसभा के ग्राम त्योनारा, टिकर, चुपड, उघाण, मिरोली, काने, जनला आदि गांव में जाकर डोर टू डोर जन-संपर्क किया।

वही आम आदमी पार्टी जागेश्वर विधानसभा प्रत्याशी तारा दत्त पाण्डे ने कहा क्षेत्र का विकास करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विकास दिल्ली की तर्ज पर होगा।दिल्ली मॉडल उत्तराखंड में भी उतारा जायेगा।

कहा कि केजरीवाल ने उत्तराखंड में तीन सौ यूनिट फ्री बिजली देने, रोजगार गारंटी देने, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा फ्री और आम आदमी पार्टी की राज्य में सरकार बनने पर राज्य का चहुंमुखी विकास होगा।

Related posts

ब्रेकिंग:-ऋषिकेश से मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुए श्री राम गौधाम सेवा समिति के सदस्य,इस दिन निकलेंगी ऐतिहासिक गौ यात्रा।

khabaruttrakhand

आजीविका मेला:-राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 का गुरूवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ सफलतापूर्वक समापन।

khabaruttrakhand

वन अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी टिहरी ने की ‘मॉडल गांव‘ द्वारा घर-घर जागरूकता अभियान‘ की शुरूआत।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights