khabaruttrakhand
नैनीताल

ब्रेकिंग:-पूर्व में मीडिया से जुड़े हुसैन का हुआ इंतकाल।पत्रकारिता क्षेत्र में छायी शोक की लहर।

पूर्व में मीडिया से जुड़े अजहर हुसैन का हुआ इंतकाल।मीडिया में छायी शोक की लहर।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार व एनयूजे-आई के नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी के बड़े भाई अजहर हुसैन सिद्दीकी (54 वर्ष)का कल रात करीब 10:30 बजे हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया ।

अजहर हुसैन भी पूर्व में एक दैनिक समाचार पत्र के जनपद प्रेस फोटोग्राफर तौर पर भी कार्य कर चुके हैं।
अजहर वर्तमान में तल्लीताल पिछाड़ी बाजार में दिल्ली टूर एन्ड ट्रेवल्स प्रतिष्ठान के संचालक थे उन्होंने कुछ समय तक पत्रकारिता भी की थी ।
अजहर हुसैन अपने पीछे पत्नी,तीन बेटियां व एक छोटे बेटे को रोता बिलखता छोड़ गए। व्यापार मंडल व पत्रकारों संगठनों ने अजहर हुसैन के देहांत पर गहरा शोक प्रकट किया ।

आज दोपहर 1:30 बजे तल्लीताल मस्जिद में जनाज़े की नमाज के बाद अज़हर हुसैन सिद्दीकी को बारा पत्थर कब्रिस्तान में सुपर्दे -ए-ख़ाक किया जाएगा ।
नैनीताल व आसपास के मीडिया से जुड़े लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त कर अजहर हुसैन के परिजनों को यह दुःख सहने की प्रभु से प्रथाना की।
अजहर हुसैन वह व्यक्ति थे जो सबके सुख दुःख में हमेशा खड़े रहते थे। वह काफी मिलनसार व हँसमुख स्वभाव के इंसान थे।

Related posts

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र,निष्पक्ष, समयबद्ध तथा पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम को चौथे दिन प्रशिक्षण दिया गया।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-मूसलाधार बारिश के चलते दो राज्य मार्ग व पाँच ग्रामीण मार्ग हुए बन्द। युद्ध स्तर पर खोलने का किया जा रहा कार्य।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-पूर्व मुख्यमंत्रियों ने आवास किराया को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights