khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

न्याय पंचायत इडियान एवं क्वीली में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न।

न्याय पंचायत इडियान एवं क्वीली में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न‘‘

कल शनिवार को ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम के तहत तहसील टिहरी विकासखण्ड थौलधार की न्याय पंचायत इडियान एवं तहसील कीर्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत क्वीली में शिविर आयोजित किए गए।

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम के तहत तहसील टिहरी विकासखण्ड थौलधार क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत इडियान के रा.इ.का. मेण्डखाल पगारी में मुख्य विकास अधिकार वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, पीआरओ मा. मुख्यमंत्री मुलायम सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने शिविर में लोगों को कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराते हुए विभिन्न विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा।

नोडल अधिकारी/एई लोनिवि चम्बा अमित रूसिया ने बताया कि उक्त शिविर मंे विभिन्न विभागीय स्टालों पर 114 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 20 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमंे से 19 का मौके पर निस्तारण किया गया। प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 02 आवेदन प्राप्त किए गए गए, जबकि अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 113 लोगों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में प्रस्तुत किए गए मांग पत्र / शिकायते अधिकांश वन विभाग,राजस्व विभाग,जल निगम व जल संस्थान,लोक निर्माण विभाग,शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित रही। विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर सेवाएं प्रदान की गई, जिनमें स्वास्थ्य परीक्षण,आयुष्मान कार्ड निर्माण, जॉब कार्ड आवेदन,राशन कार्ड संशोधन, पशुपालन, कृषि उपकरण व दवा वितरण, पशुपालन सेवाएं एवं अन्य जन कल्याणकारी कार्य शामिल रहे।

जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल ने अवगत कराया धमाड़ी वार्ड के प्राथमिक विभिन्न विद्यालयों की मरम्मत,प्राथमिक विद्यालय किलवाण गाँव व कुम‌ईचली में अध्यापक नियुक्त करना,पीएचसी मैण्डखाल को अपग्रेड करना,सीएचसी कण्डीसौड़ में अल्ट्रासाउंड सुविधा की आवश्यकता है। गोबिंद सिंह रावत पूर्व प्रधान व भौ सिंह भंडारी,लाखीराम उनियाल पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने पेयजल निगम की मरम्मत की शिकायत दर्ज कराई।

पूर्व जेष्ठ प्रमुख रामलाल खंडूड़ी ने अपने क्षेत्र में आपदा से हुए नुक्सान का पुननिर्माण करने का प्रस्ताव रखा। व्यापार मंडल अध्यक्ष मैण्डखाल कृष्ण नौटियाल ने मैण्डखाल बाजार की समस्याओं को शिविर में रखा गया जिसका सीडीओ द्वारा निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। ग्राम पगारी सबिता भट्ट द्वारा अपनी ग्राम पंचायत की विभिन्न समस्याएं रखी गई। पूर्व प्रधान मंजरुवाल पुष्पा जुयाल ने जसकोट से मंजरुवाल तक सड़क निर्माण की मांग रखी।

शिविर में जीआईसी मैण्डखाल के छात्र छात्राओं के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्टों का सीडीओ एवं जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया एवं उनके द्वारा बनाए गए प्रोजेक्टों की सराहना की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कृषि यंत्र एवं दवाईयां खरीदें, दो महालक्ष्मी किट कविता देवी व सबिता देवी को प्रदान किए गए।

वही दूसरे कैंप, तहसील कीर्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत क्वीली के अन्तर्गत रा.इ.का. अछरीकुण में एसडीएम मंजू राजपूत की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह असवाल द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। नोडल अधिकारी/अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई शिवम सिंह रावत ने बताया कि शिविर मंे विभिन्न विभागीय स्टालों पर 356 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया, इसमें 59 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 23 का मौके पर निस्तारण किया गया।

प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 41 आवेदन प्राप्त किया गया, जबकि अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 136 लोगों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:- बद्रीनाथ हाईवे पर घटित हुआ दुःखद हादसा, पेड़ गिरने से हुआ हादसा।

khabaruttrakhand

Breaking New Launched Bike ;हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में पेश की नई करिज़्मा बाइक। #Karizma210

khabaruttrakhand

Breaking:- भारत का सर्वश्रेष्ठ शतरंज खिलाड़ी बना 17 साल का यह युवा।पढ़े पूरी खबर।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights