khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचार

ब्रेकिंग:-बदरीनाथ हाईवे पर ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत.

बदरीनाथ हाईवे पर ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत.

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के समीप एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गयी।
इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत की सूचना है,जबकि अन्य दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।
वही घायलों को आपात सेवा 108 के माध्यम से एम्स में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक एनएच-58 पर ब्रहमपुरी से आगे गूलर के पास श्रीनगर की ओर से ऋषिकेश आ रही एक अल्टो कार संख्या UA 07 वाई 0229 अचानक नियंत्रण से बाहर होकर सड़क पर नीचे गिर गयी।
कार में चार लोग सवार थे,जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर 108 सेवा के जरिए एम्स में पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है।
मृतकों में दो पुरुष थे एक महिला और एक पुरुष घायल बताए जा रहे हैं।

Related posts

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने नई टिहरी के मोलधार क्षेत्र में स्थित वाल्मिकी बस्ती का किया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-हरेला पर्व उत्तराखंड की लोक परंपरा का अद्भुत त्यौहार।

khabaruttrakhand

हृदय के वाॅल्वों में थी लीकेज, बिना सर्जरी के एम्स ने किया इलाज – टीईईआर तकनीक का किया उपयोग, 65 वर्षीय वृद्ध को मिला नया जीवन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights