khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-हरेला पर्व उत्तराखंड की लोक परंपरा का अद्भुत त्यौहार।

*हरेला पर्व उत्तराखंड की लोक परंपरा का अद्भुत त्यौहार है*:- *राकेश राणा*

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में आज जिला मुख्यालय नई टिहरी के दूँगीधार में, इंदिरा वाटिका में फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया ।
उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ममता उनियाल लक्ष्मी रावत ,गीता सजवान, अनीता नेगी ,मधु राणा ,अनीता रावत प्रदेश कांग्रेस के सचिव मुसरफ़ अली, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौटियाल ,जिला प्रवक्ता /एडवोकेट जयवीर सिंह रावत , ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, उपाध्यक्ष किशोर सिंह मंद्रवाल, बरिष्ट अधिवक्ता पूर्व उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन सोहन सिंह रावत ,वरिष्ठ अधिवक्ता ज्योति प्रसाद भट्ट ,निहाल सिंह नेगी, उपाध्यक्ष मुर्तजा बेग, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवीन सेमवाल ,पूर्व सैनिक प्रीतम खरोला, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष असद आलम उपाध्यक्ष अनीश खान सरताज अली आदि कांग्रेसी मौजूद थे।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी टेहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ओर प्रदेश सचिव सैयद मुसर्रफ अली ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड प्रदेश की लोक परंपरा का अद्भुत पर्व है हिमालय क्षेत्र का देश एवं पर्यावरण की रक्षा में विशेष योगदान रहा है ओर देश एवं पर्यावरण की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है ।
फलदार वृक्षों का रोपण करते हुए उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों के द्वारा का आबादी व शहरों की ओर आने को रोकने के लिए हमें गांव ,शहर के बाहरी क्षेत्रों में फलदार वृक्षों का रोपण करना होगा जिससे जंगली जानवर पशु पक्षी आबादी की और ना पाए जिसे जानवरों द्वारा हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत और पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि जिस प्रकार हिमालय में ग्लेशियर एवं हरियाली कम होती जा रही है उसकी रक्षा के लिए प्राकृतिक एवं हिमालय संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण को मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है इसलिए विश्व पर्यावरण की रक्षा में देव भूमि उत्तराखंड के महत्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया जाता रहा है

प्रवक्ता/अधिवक्ता जयवीर सिंह रावत और अधिवक्ता सोहन सिंह रावत ने कहा कि हिमालय राज्य होने के कारण यहां के जनमानस का वृक्षों के प्रति विशेष श्रद्धा एवं लगाव,व आदर का भाव रहा है परंतु हमें केवल वृक्षारोपण तक ही सीमित नहीं रहना है हमें इन पेड़ों की रक्षा के लिए भी कटिबद्ध होना पड़ेगा।

वहीं दूसरी ओर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा के तत्वाधान में बादशाहीथौल में फलदार वृक्ष और बांझ के वृक्षों का रोपण किया गया कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सूरज राणा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विक्रम सिंह पवार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष साहब सिंह सजवान प्रदेश कांग्रेस के नेता नरेंद्र चंद रमोला अरविंद मोहन सकलानी उत्तम सिंह रावत नगर पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला ,नई टिहरी नगरपालिका अध्यक्ष सीमा कृपाली सभासद शक्ति प्रसाद जोशी आदि कांग्रेसी मौजूद थे ।

वही पोखाल में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पूर्व प्रमुख भिलंगना विजय सिंह गुनसोला के नेतृत्व में हरेला पर्व का त्यौहार फलदार वृक्षों के रोपण के साथ छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के साथ मनाया गया ।

कांग्रेसियों द्वारा हरेला कार्यक्रम पूरे प्रदेश के साथ-साथ जनपद मुख्यालय और ब्लाक ,न्याय पंचायत स्तर पर कांग्रेसजनों द्वारा 1 सप्ताह तक मनाया जाएगा।

Related posts

आपातकालीन चिकित्सा क्षेत्र में स्किल्स विकसित होना जरूरी – एम्स में आयोजित हुई ’एडवांस्ड कैडवर बेस्ड इमरजेन्सी स्किल’ कार्यशाला।

cradmin

नियमों का उल्लंघन करने वाले के ऊपर की जाएगी कार्यवाही। दीपक रावत।

khabaruttrakhand

यहां स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने के पुलिस अधिकारियों ने दिये टिप्स।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights