khabaruttrakhand
आध्यात्मिकउत्तरकाशी

ब्रेकिंग:- डुंडा देवीधार स्थित रेणुका माता मंदिर प्रांगण में गुरुवार को देव डोलियों के सानिध्य में जिले के स्थापना दिवस पर आयोजित सात दिवसीय विकास मेले का शुभारंभ।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी / उत्तरकाशी

उत्तरकाशी डुंडा देवीधार स्थित रेणुका माता मंदिर प्रांगण में गुरुवार को देव डोलियों के सानिध्य में जिले के स्थापना दिवस पर आयोजित सात दिवसीय विकास मेले का शुभारंभ हुआ।

इस मौके पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने देव डोलियों के साथ नृत्य कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
जिले के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर हर साल मां रेणुका समिति डुंडा गांव की ओर से तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार समिति ने मेला को सात दिन करने का निर्णय लिया।
गुरुवार को मां रेणुका माता मंदिर परिसर में मेले का शुभारंभ रेणुका देवी, कचडू देवता, नागराजा देवता, रिंगाली देवी, समेश्वर देवता के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

विकास मेले में डुंडा, रनाड़ी, अस्तल, भकड़ा, खट्टूखाल, वीरपुर, देवीधार समेत दर्जनों गांव के ग्रामीण शामिल हुए।
इस अवसर पर लोगों ने देव डोलियों के साथ रासौं तांदी नृत्य कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए देव डोलियों से आशीर्वाद लिया।
मेला समिति के अध्यक्ष राजदीप परमार ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए मेला सादगी से मनाया जाएगा।

Related posts

नवोदय विद्यालय पौखाल में धूम धाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव एवं एलुमिनी मीट।

khabaruttrakhand

Breaking:- यहां ग्राम प्रधान की हुई तीसरी संतान, जिलाधिकारी ने दिया कारण बताओ नोटिस।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में गठित सेवावीर विंग अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों की हरसंभव सहायता में जुटी;मरीजो के परिजन जता रहे आभार।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights