khabaruttrakhand
नैनीताल

ब्रेकिंग:-जिलाधिकारी ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना हेतु किये जा रहे कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण।

जिला अधिकारी गर्ब्याल ने मतगणना स्थलीय का किया निरीक्षण।

रिपोर्ट । ललित जोशी ।

जनपद नैनीताल के जिलाधिकारी अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना हेतु किये जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये है कि मतगणना कार्य के लिए जो भी आवश्यक व्यवस्थाऐं होनी है उन्हें ससमय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु मतगणना की तैयारियां की जा रही है।
जिसके तहत प्रत्येक कक्ष में इवीएम/वीवीपैट की मतगणना हेतु विधानसभावार सात-सात मतगणना टेबले लगाई जा रही है साथ ही डाक मतपत्रों की मतगणना के लिए विधानसभा 60-कालाढूंगी के लिए सात टेबल, ।
61-रामनगर के लिए तीन टेबल एवं 56-लालकुऑ, 57-भीमताल, 58-नैनीताल तथा 59-हल्द्वानी, चार-चार टेबले लगाई जायेगी।

उन्होेने बताया कि जिसके लिए मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण आगामी 04 मार्च (शुक्रवार) को प्रातः 10ः00 बजे एमबीपीजी कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जायेगा।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी, एनआईसी राजेश तिवारी आदि मौजूद थे।

Related posts

रहे सावधान:- यूजीसी द्वारा 20 विश्वविद्यालयों को किया गया है फर्जी घोषित , पढ़े कौन कौन शामिल है इस सूची में।

khabaruttrakhand

दुःखद हादसा :उत्तराखंड निवासी जवान ने एयरफोर्स परिसर में खुद को मारी गोली, जाने घटनाचक्र।

khabaruttrakhand

अजब गजब:- पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय को कमरा बनाकर कर , पर्यटको से वसूले जा रहे थे 3 हज़ार प्रतिदिन का किराया, अब मामले में आर एम परिवहन व सचिव प्राधिकरण का जवाब तलब।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights