khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारअल्मोड़ा

ब्रेकिंग:-अब यहाँ बाघ का आंतक, ग्रामीणों में दहशत।

रिपोर्ट – गोविन्द रावत

झंडगांव में बाघ का आतंक, ग्रामीणों ने बाघ को पकड़े की मांग

सल्ट -अल्मोडा जिले के विकास खंड सल्ट के काॅर्बेट पार्क से सटे कूंपी गांव में बाघ बीते 1 मार्च को बाघ ने कूपी गांव निवासी गूडडी देवी को मार डाला।
जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने काशीपुर – बुआखाल नेशनल हाईवे पर जाम लगाया। वन विभाग ने कूपी क्षेत्र में गस्त कर रेस्क्यू कर बाघ को पिंजरे में कैद चिड़ियाघर नैनीताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अब झंडगांव क्षेत्र में बाघ का दहशत बना हुआ है।
वही झंडगांव के ग्राम प्रधान, पूर्व सौनिक महेश भारद्वाज का कहना कि पिछले दो, तीन दिन से बाघ झंडगांव क्षेत्र में घूम रहा है।
बाघ पालतू जानवरों को निवाला बना चुका है तथा बाघ दिन दहाड़े ही गांव में दिख रहा है।
ग्राम प्रधान ने वन विभाग, स्थानीय प्रशासन के अलावाघिकारी को पत्र भेजकर कहा कि झंडगांव क्षेत्र में सीटीटीवी कैमरे तथा बाघ पकडने हेतु वन कर्मीयों से क्षेत्र में गस्त करने की मांग की है।
उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे में अब ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीण छह बजते ही अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे है।

मवेशियों को चारा के लिए महिलाओं का जंगल जाना दूभर हो गया है।

Related posts

यहाँ विशेष चैकिंग अभियान के तहत हुए 15 वाहनों के चालान एवं 03 वाहन सीज।

khabaruttrakhand

कार्यवाही:-वित्तीय अनियमितताओं की पुनरावृत्ति किये जाने पर इस कनिष्ठ अभियन्ता महात्मा गांधी नरेगा विकास खण्ड कीर्तिनगर की सेवाएं समाप्त।‘

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी के समस्त विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र 28 जुलाई को बन्द।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights