khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवर

सरस मेले में देश प्रदेश के 173 स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है प्रतिभाग।

सरस मेले में देश प्रदेश के 173 स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है प्रतिभाग।”

“महिला सशक्तिकरण, जेण्डर, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषयों पर गोष्ठी आयोजित।”

पूर्णानंद स्टेडियम मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल में आयोजित दस दिवसीय सरस मेला 2025 में जनपद टिहरी सहित देश प्रदेश के 173 समूहों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

इनमें जनपद टिहरी गढ़वाल सहित उत्तराखंड के अन्य सभी जनपदों के कुल 128 समूहों तथा अन्य राज्यों यथा पंजाब, उड़ीसा, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, यूपी, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़ सहित कुल 45 समूह शामिल हैं।

सरस मेला 2025 के छठवें दिन आज शनिवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी में पढ़ रहे छोटे बच्चों के द्वारा बेबी शो एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा उत्तराखंडी परिधान की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के द्वारा बेटी को पढ़ाने एवं आगे बढ़ाने का सुन्दर संदेश दिया गया।

इसके साथ ही जेंडर एवं घरेलू हिंसा पर भी गोष्ठी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले लाभार्थी को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास संजय गौरव, बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि बिष्ट, बाल विकास सुपरवाइजर किरण राणा, निर्मला और सीमा उपस्थित रही। कार्यक्रम का सफल संचालन महेश गुसाईं द्वारा किया गया।

 

Related posts

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा अतिक्रमण को किया ध्वस्त।

khabaruttrakhand

आरोप:-कांग्रेस ने टिहरी में मुख्य्मंत्री के कार्यक्रम को थोथा चना बाजे घना जैसा की दी उपमा।

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड का किया गया औचक निरीक्षण ।पुलिस मुख्यालय से संचालित इस सेवा और पुलिस द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights