khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारटिहरी गढ़वाल

ब्रेकिंग:-अवैध नशे के विरुद्ध टिहरी पुलिस को मिली सफलता, 01 किलो चरस के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार।

अवैध नशे के विरुद्ध टिहरी पुलिस को मिली सफलता,
01 किलो चरस के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार।

SSP टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/प्रयोग पर अंकुश लगाए जाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत टिहरी पुलिस ने 01Kg चरस के साथ 01 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल राजन सिंह व CO नरेंद्रनगर श्री रविंद्र कुमार चमोली के पर्यवेक्षण एवं S.H.O मुनिकीरेती श्री रितेश शाह के नेतृत्व में दिनांक 24.03.2022 की देर सांय थाना मुनिकीरेती पुलिस तथा S.O.G टिहरी गढ़वाल की टीम द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान 01 चरस तस्कर को मुनीकीरेती क्षेत्रान्तर्गत ब्रह्मानंद मोड़ के पास से गिरफ्तार करते हुए, अभियुक्त के कब्जे से 01 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गई है।
अवैध चरस की कीमत लगभग ₹ 1,00,000/-आंकी गई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुनिकीरेती में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त

डबल सिंह राणा पुत्र स्व0 दर्शन सिंह राणा
नि0 मेड, तहसील बालगंगा, थाना घनसाली, टिहरी गढ़वाल।

पुलिस टीम

1-Insp. रितेश शाह (SHO, मुनिकीरेती)
2-Insp.देवराज शर्मा(SOG प्रभारी)
3-Si लखपत बुटोला (SOG)
4-Si विकास शुक्ला (प्रभारी, चौकी भद्रकाली)
5-Hcp 34 योगेंद्र सिंह (SOG)
6-Cons. राकेश कुमार (SOG)
7-Cons. पंचम प्रकाश (थाना मुनिकीरेती)

Related posts

ब्रेकिंग:-जनता मिलन कार्यक्रम एवं अवैध खनन की मासिक बैठक।

khabaruttrakhand

चारधाम यात्रा 2026 के तहत रात्रिकालीन यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, कीर्तिनगर क्षेत्र में श्रद्धालु वाहनों का ठहराव एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित।

khabaruttrakhand

जनता मिलन कार्यक्रम:- मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एवं अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ जनता मिलन कार्यक्रम, 34 शिकायते व मांग पत्र हुए प्राप्त , मौके पर शिकायतो को सम्बन्धित विभागों को निस्तारण करने हेतु निर्देशित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights