khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

यहाँ मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पी.एम.जी.एस.वाई. के कार्यों की डिविजनवार भौतिक प्रगति की समीक्षा बैठक की गई आहूत।

प्रेस विज्ञप्ति-2
सू.वि./टिहरी/दिनांक 21 फरवरी, 2025

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में पी.एम.जी.एस.वाई. के कार्यों की डिविजनवार भौतिक प्रगति की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

बैठक में जनपद के अन्तर्गत पी.एम.जी.एस.वाई. के मार्गों पर प्रतिकर वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त अवशेष प्रतिकर वितरण की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर ली जाए तथा समस्त खण्ड आपसी सामांजस्य स्थापित करते हुए एक अभियान के तहत कार्यवाही करें।

गतिमान सभी कार्यों की अद्यतन स्थिति प्राप्त करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय के अन्तर्गत पूर्ण करे।

वहीं उन्होंने मोटर मार्गों पर सुरक्षा हेतु सड़को के किनारे वृक्षारोपण करने के निर्देश दिये, ताकि क्रैश बैरियर के रूप में उपयोगिता के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टी से भी अनुकूल हो सके।

नोडल पी.एम.जी.एस.वाई. टिहरी ने बताया कि सभी खण्डों के 84 मोटर मार्गों पर कुल रू. 34.97 करोड की स्वीकृति के सापेक्ष कुल 27.46 करोड का धन आंवटन प्राप्त हुआ है।

अब तक रु. 23.31 करोड़ वितरित किया जा चुका है एवं रू0 4.16 करोड की धनराशि वितरण हेतु अवशेष है, जिसमे पी.एम.जी.एस.वाई. खण्ड-प्रथम, नई टिहरी द्वारा रू. 1.43 करोड़, पी.एम.जी.एस.वाई. खण्ड-द्वितीय, नई टिहरी द्वारा रू. 1.34 करोड़, पी.एम.जी.एस.वाई. खण्ड-चम्बा द्वारा रू. 0.23 करोड, पी.एम.जी.एस.वाई. खण्ड-नरेन्द्रनगर द्वारा रू. 0.05 करोड एवं पी.एम.जी.एस.वाई. खण्ड- कीर्तिनगर द्वारा रू. 1.11 करोड़ का वितरण किया जाना अवशेष है।

Related posts

दो वाहनों के भिड़ने से आधा दर्जन लोग घायल। घायल महिला को भेजा हायर सेंटर।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: Congress का एक खेमा चाहता है Priyanka Gandhi को इस हॉट सीट पर चुनाव लड़ाना, जिलाध्यक्षों की बैठक में हुई पैरवी

cradmin

प्रशिक्षण:-विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० केमर में एक दिवसीय जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights