khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंगः-कुमायूँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने सफाई व्यवस्था को लेकर जतायी नाराजगी।

कुमायूँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने सफाई व्यवस्था को लेकर जतायी नाराजगी।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

सरोवर नगरी नैनीताल का तल्लीताल से मल्लीताल तक औचक निरीक्षण कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने किया।

इस दौरान आयुक्त को कई जगह सफाई व्यवस्था से नाराजगी देखने को मिली।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी को चेतावनी जारी करते हुए सफाई अभियान चलाकर सफाई कराने,के निर्देश जारी किए।
साथ ही कहा यत्र तत्र पड़ी निर्माण सामग्री को 48 घण्टे के भीतर हटाया जाए।
नालों की सफाई करने के निर्देश दिए।
माल रोड में पर्यटकों द्वारा किराये पर साइकिल/बाइक का संचालन किया जाता है किंतु कतिपय के पास वैध लाइसेंस नही है।
इस सम्बंध में आरटीओ को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु संयुक्त मजिस्ट्रेट, आरटीओ व ईओ को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल आदि मौजूद थे।

–

Related posts

Election 2024: अजय भट्ट लखपति तो पत्नी हैं करोड़पति, BJP प्रत्याशी की चल संपत्ति 28 लाख बढ़ी; जानिए ब्योरा

cradmin

आस्था:-नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव की धूम एक सितंबर से सात सितंबर तक सरोवर नगरी में।

khabaruttrakhand

केंद्रीय विद्यालय मदन नेगी की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights