khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंगः-कुमायूँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने सफाई व्यवस्था को लेकर जतायी नाराजगी।

कुमायूँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने सफाई व्यवस्था को लेकर जतायी नाराजगी।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

सरोवर नगरी नैनीताल का तल्लीताल से मल्लीताल तक औचक निरीक्षण कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने किया।

इस दौरान आयुक्त को कई जगह सफाई व्यवस्था से नाराजगी देखने को मिली।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी को चेतावनी जारी करते हुए सफाई अभियान चलाकर सफाई कराने,के निर्देश जारी किए।
साथ ही कहा यत्र तत्र पड़ी निर्माण सामग्री को 48 घण्टे के भीतर हटाया जाए।
नालों की सफाई करने के निर्देश दिए।
माल रोड में पर्यटकों द्वारा किराये पर साइकिल/बाइक का संचालन किया जाता है किंतु कतिपय के पास वैध लाइसेंस नही है।
इस सम्बंध में आरटीओ को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु संयुक्त मजिस्ट्रेट, आरटीओ व ईओ को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल आदि मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड का किया गया औचक निरीक्षण ।पुलिस मुख्यालय से संचालित इस सेवा और पुलिस द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Cabinet: 4 December को होगी Dhami Cabinet की बैठक, इन्वेस्टर्स समिट को लेकर हो सकते हैं निर्णय

khabaruttrakhand

टिहरी:-14 जून को 11 परीक्षा केन्द्रों पर होगी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights