khabaruttrakhand
उत्तरकाशीविशेष कवर

ब्रेकिंगः-गड्ढों में तब्दील है यात्रा रूट मणि-स्यांसू मोटरमार्ग, चैन की नींद सोया है लोक निर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई

subhash badoni उत्तरकाशी
*गड्ढों में तब्दील है यात्रा रूट मणि-स्यांसू मोटरमार्ग, चैन की नींद सोयाे है लोक निर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई*

एक ओर सरकार जहां चारधाम यात्रा मार्गो की स्थिति को दुरुस्त होने का दावा कर रही है ‌वही कही न कही मणि-स्यांसू मोटरमार्ग सरकार के इस सफेद झूठ का पोल खोलता हुआ नजर आ रहा है।

मणि-स्यांसू मोटरमार्ग पर इन दिनों लोकल वाहनों के साथ साथ चार धाम यात्रा पर आये तीर्थयात्रियों के वाहनों का आवागमन भी काफी ज्यादा है लेकिन इस मोटरमार्ग के इतने बुरे हाल है कि यह कहना भी मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे या फिर गड्ढों में सड़क।

आपको बताते चलें कि मणि स्यांसू मोटरमार्ग तीन मुख्य मार्गों को जोड़ने वाला मार्ग है जिस कारण इस मार्ग पर हर समय वाहनों की आवाजाही काफी ज्यादा रहती है सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील होने पर भी वाहनों को मजबूरन इस मार्ग से ही गुजरना पड़ रहा है।
सड़क पर बने बड़े- बड़े विशालकाय गड्ढों में बरसात के पानी से जलभराव होने के साथ-साथ वाहनों की टूट-फूट भी हो रही है और इन गड्ढों की बदोलत सबसे ज्यादा दुपहिया वाहन भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग चिन्यालीसौड़ व पीएमजीएसवाई उत्तरकाशी के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।
या फिर ये दोनों विभाग किसी बड़ी हनहोनी घटना का इंतजार कर रहे हैं
स्थानीयों की मानें तो सड़क मार्ग की स्थिति को दुरुस्त करने के लिए कई बार दोनों विभागों से ‌आग्रह किया गया लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।

Related posts

ब्रेकिंग:-सोमेश्वर में होली के बाद बैक खुलते ही उमड़े ग्राहक।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- एम्स ऋषिकेश में आईबैंक की स्थापना के बाद से करीब तीन साल में अब तक 304 जरूरतमंदों को नेत्र ज्योति ।

khabaruttrakhand

मरीजों, तीमारदारों, स्टाफ ने ली नशामुक्त भारत की प्रतिज्ञा संस्थान परिसर में पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संवर्धन का संकल्प।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights