khabaruttrakhand
उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिक

ब्रेकिंगः-पंचायतीराज निदेशालय में प्रदेश प्रधान संगठन की विभिन्न समस्याओ को लेकर संयुक्त बैठक संपन्न,

पंचायतीराज निदेशालय में प्रदेश प्रधान संगठन की संयुक्त बैठक संपन्न।
पंचायतीराज निदेशालय लखौंड देहरादून में आज प्रदेश प्रधान संगठन उत्तराखंड व पंचायती राज विभाग उत्तराखंड के निदेशालय में ग्राम प्रधानों को विकास कार्यों को कराने में आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर संयुक्त बैठक आहूत की गई जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों से आए हुए प्रधान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा समस्याओं के निराकरण हेतु प्रस्ताव पेश किया।

जिसके समाधान के लिए निदेशक पंचायती राज संयुक्त निदेशक पंचायतीराज विभाग के कई अधिकारी गण मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल के नेतृत्व में आज प्रधान संगठन टिहरी के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा व जिला महामंत्री दिनेश भजनियाल ने प्रधानों को 73वें संविधान संशोधन के तहत पंचायतीराज विभाग के द्वारा पंचायतों को हस्तांतरित किए गए 29 विषयों को ग्राम पंचायतों को दिए जाने, प्रधानों को कोरोना वॉरियर प्रोत्साहन राशि दिए जाने, वित्त के तहत फंड को टाइड अनटाइड फंड में खर्च करने की बाध्यता को समाप्त किए जाने, व वित्त में हो रही कटौती सहित विभिन्न मांगें रखी।

बैठक में पंचायतीराज निदेशक, नीतीश कुमार झा, संयुक्त निदेशक राजीव त्रिपाठी, वंशीधर तिवारी तथा प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, प्रदेश महामंत्री प्रताप रावत, टिहरी जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला महामंत्री दिनेश भजनियाल, मीनू छेत्री, चमन, देवेंद्र भंडारी,सोबन कैंतुरा सहित विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Related posts

जनता दरबार:-जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज हुई 21 शिकायतें/अनुरोध पत्र।

khabaruttrakhand

शौर्य दिवस (कारगिल विजय दिवस) के अवसर पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-ब्रह्मपुरी स्थित राम तपस्थली में देश-विदेश से आए हुए राम भक्तों ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल और पर्यावरण संरक्षण करने का लिया संकल्प।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights