khabaruttrakhand
टिहरी गढ़वालराजनीतिक

फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव की छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” 31 मई 2022 के अवसर पर तम्बाकू उत्पादों के निषेध की ली शपथ।

फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव टिहरी गढ़वाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” 31 मई 2022 के अवसर पर तम्बाकू उत्पादों के निषेध की शपथ ली तथा जनजागरूकता के लिए रैली निकाली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश ने की तथा कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन NSS इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ शुभम उनियाल ने किया। उन्होंने स्वयंसेवियों से तम्बाकू उत्पादों का प्रयोग न करने तथा अपने परिवार और समाज के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए “आओ गांव चलें – उत्तराखंड को तम्बाकू मुक्त करें” अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने “तम्बाकू निषेध” की शपथ ली।

Related posts

उत्तराखण्ड क्रांन्ति दल के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत त्रिवेन्द्र सिंह पंवार का उनके परिजनों ने मृत्यु उपरांत एम्स, ऋषिकेश में नेत्रदान कराया।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को इंटरनेशनल कॉलेज फेस्टिवल पायरेक्सिया 2023 का आगाज,मुख्य अतिथि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विशिष्ट अतिथि रहे ये।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-घनसाली में बाइक स्कूटी से तेल चोरी करने की घटना से जुड़ा मामला , एक बाइक हुई आग में जलकर खाक।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights