khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारनैनीताल

ब्रेकिंगः-डॉ धामी को दी सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई। हर किसी की आँखे हुई नम ।

स्थान। नैनीताल।

डॉ धामी को दी सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई। हर किसी की आँखे हुई नम ।

रिपोर्ट । ललित जोशी।
सरोवर नगरी नैनीताल के राजकीय बीडी पांडे अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस धामी का सेवाकाल समाप्त होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों के आँखे भी भर आईं।

विदाई समारोह के दौरान वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने पीएमएस धामी द्वारा बीडी पांडे अस्पताल में किए गए विकास कार्यो के बारे में विस्तार से बताया।

डॉ दुग्ताल ने बताया डॉ धामी के कार्यकाल में अस्पताल में सिटी स्कैन, आईओटी, हाईटेक एम्बुलेंस अस्पताल को उपलब्ध कराई।
वहीं कोविड जैसे मुश्किल समय में मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न हो।
इसके लिए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भी स्थापित किए गए।

बता दे कि अस्पताल डॉ केएस धामी ने अपने कार्यकाल में शहर की पूरी जनता को अपनी सेवा दी है ।
साथ ही कई लोगों का निशुल्क भी इलाज किया है।

उनके सेवानिवृत्त होने पर कई लोग दुखी है।
सेवानिवृत्त होने पर डॉ धामी को प्रतीक चिन्ह देकर उनकी कुशलता की कामना की।
इस दौरान डॉ. धामी की पत्नी सीमा धामी,कुमाऊँ मंडल स्वास्थ्य निदेशक तारा आर्य, समेत अस्पताल के कर्मचारी व कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

दुःखद खबर:- टिहरी के इस क्षेत्र में वाहन हादसे का शिकार, 1 की मौत एवं अन्य घायल।

khabaruttrakhand

संकट में था मासूम का जीवन, एम्स ने लौटाई सांसें – 7 साल के मासूम के साथ कई दिनों से बनी थी परेशानी, खेल-खेल में हुई घटना

khabaruttrakhand

भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का० में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा दिया गया प्रशिक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights