khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंगः-अमृत सरोवर सम्बन्धी कार्यक्रमों की धीमी प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त।।

अमृत सरोवर सम्बन्धी कार्यक्रमों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की मुख्य विकास अधिकारी ने।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 22 किलोमीटर दूर भीमताल विकास भवन में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वर्षा जल के संचयन के साथ ही जल संरक्षण और संवर्द्धन के उद्देश्य को लेकर विकास भवन सभागार, भीमताल में मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी की अध्यक्षता में कैच द रेन अभियान की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए नोडल सिंचाई विभाग को यथा शीघ्र जनपद की जल संरक्षण योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

जनपद में पूर्व में निर्मित व भविष्य में निर्मित की जाने वाली समस्त जलाशय (वाटर बॉडीज) की जिओ टैगिंग की जायेगी।

इस हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया कि कैच द रेन ऐप को डाउनलोड करते हुए विभागीय कार्मिकों के माध्यम से जिले के जलाशय की जियो टैगिंग सुनिश्चित की जाय।
मुख्य विकास अधिकारी ने अमृत सरोवर सम्बन्धी कार्यक्रमों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य मे प्रगति लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, अधिशासी अभियंता सिचाई तरूण बंसल, जिला उद्यान अधिकारी नरेन्द्र कुमार के साथ ही जलसंस्थान, कृषि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

ब्रेकिंग:-ऋषिकेश निम बीच के पास दो लोग डूब गए, एक का रेस्क्यू, दूसरे की खोजबीन जारी।

khabaruttrakhand

Breaking New Launched Bike ;हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में पेश की नई करिज़्मा बाइक। #Karizma210

khabaruttrakhand

एम्स,ऋषिकेश की ओर से संचालित आपातकालीन हेली एंबुलेंस सेवा पहाड़ों के लिए हो रही वरदान साबित ।,

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights