khabaruttrakhand
उत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंगः-मूसलाधार बारिश के चलते एक राज्य मार्ग व दो ग्रामीण मार्ग बंद हो गये।

मूसलाधार बारिश के चलते एक राज्य मार्ग व दो ग्रामीण मार्ग बंद हो गये।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास मौसम का मिजाज बिगड़ने से मूसलाधार बारिश का क्रम जारी है।
जिसके चलते एक राज्य मार्ग गर्जिया बेतालघाट मार्ग, दो ग्रामीण मार्ग फतेहपुर पीपल छना, लामजाल मार्ग कुल मिलाकर जनपद नैनीताल में 3 मार्ग बंद हो गये। जिन्हें खोलने के लिए प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है।

यहाँ बता दे सुबह से आसमान साफ नजर आ रहा था।
आड़ी तिरछी तेज तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। जो देर शाम तक जारी रहा।

स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटक भी बारिश से बचने के लिए इधर उधर भागते हुए देखे गये। यहाँ बता दें जैसा की मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी साबित होती जा रही है ।

मौसम विभाग ने नैनीताल समेत अन्य स्थानों में बारिश की सम्भावना व्यक्त की थी।
जिसके चलते नैनीताल व उसके आसपास बारिश पड़नी शुरू हो गई।
और बारिश के साथ साथ कोहरा छाया हुआ है।
जिससे तमाम परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related posts

मगरा कीवी उद्यान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की संभावनाओं का आकलन, न्यूज़ीलैंड प्रतिनिधिमंडल ने किया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग :-गर्भाशय ग्रीवा और एच. पी.वी से सम्बंधित जननांग कैंसर के वैश्विक उन्मूलन के उद्देश्य से आयोजित ’एओजिन-इंडिया’ के 12वें राष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को एम्स ऋषिकेश में आगाज;जाने इस खबर में अधिक।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- थाना घनसाली पुलिस द्वारा 17 वर्षीय अपहृत बालिका को जनपद उत्तरकाशी से सकुशल किया गया बरामद।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights