khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंड

ब्रेकिंगः-स्युणा गांव के ग्रामीणों की मांग हुई पूरी उत्तरकाशी डीएम ने लिया संज्ञान

सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

स्युणा गांव के ग्रामीणों की मांग हुई पूरी उत्तरकाशी डीएम ने लिया संज्ञान*

स्युणा गांव के ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन को लेकर नदी के ऊपर हस्तचालित ट्रॉली को मजबूती प्रदान की गई है।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी द्वारा अवगत कराया गया कि ट्रॉली की तार को मजबूत किया गया है, साथ ही ट्रॉली को खींचने के लिए पुराने रस्से को बदलकर नया रस्सा लगाया गया है।
ट्रॉली आसानी से खिंची जा सके इस हेतु तकनीकी कार्य कर ट्राली को मजबूती प्रदान की गई है ताकि ग्रामीण सुरक्षित आवागमन कर सकें।
गौरतलब है कि सोमवार को स्युणा गांव के ग्रामीण तात्कालिक व्यवस्था के लिए ट्रॉली को आवागमन हेतु सुरक्षित बनाने की मांग कर रहे थे।
जिस पर उत्तरकाशी जिलाधिकारी श्री अभिषेक रुहेला ने स्वंय संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता भटवाड़ी को तत्काल ट्रॉली को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।

Related posts

New Year 2024 के लिए Uttarakhand के पर्यटन स्थलों में उत्साह, Mussoorie-Nainital से लेकर अन्य जगहें पर पर्यटकों से भरी आमद; प्रशासन ने की तैयारी

khabaruttrakhand

क्राइम: एम्स के दो डाक्टर जो करा रहे थे नकल, अब पुलिस गिरफ्त मे…

cradmin

Uttarakhand: उपनल कर्मचारियों के लिए राहतभरी की खबर…हड़ताल की अवधि का नहीं कटेगा मानदेय, पढ़ें पूरी खबर

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights