khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीताल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद कर दी श्रदांजलि।

स्थान। नैनीताल।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद कर दी श्रदांजलि।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि एवं भारत रत्न स्व. सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए, पार्टी कार्यालय तल्लीताल में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने पुण्यतिथि पर लौह महिला स्व. इंदिरा गाँधी को याद करते कहा कि उनके द्वारा हरित क्रांति की सुविधा, निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पूर्वी पाकिस्तान को युद्ध के जरिये अलग कर बांग्लादेश की आजादी, शिमला समझौता,सफल विदेश नीति आदि साहसिक निर्णयों के लिए एवं आज “राष्ट्रीय एकीकरण दिवस” के अवसर पर लौह पुरुष स्व.सरदार वल्लभभाई पटेल को राष्ट्र को एकजुट करने में उनके अमूल्य योगदान के लिए, कृतज्ञ राष्ट्र हमेशा दोनों महाविभूतियों को याद करेगा ।
इस अवसर पर मोहन कांडपाल, प्रेम शर्मा, दिनेश कर्नाटक, सुभाष कुमार, विरेंद्र सिंह बिष्ट, कैलाश अधिकारी, बंटू आर्या,ललित सिंह बोरा, पियूष जोशी,श्रीमती सुनीता आर्या,श्रीमती देवकी,गौरव कुमार,कनक साह,राजेंद्र मनराल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

आज इस समय जारी होंगे यहाँ के १० वीं एवं 12 वीं बोर्ड कक्षाओं के नतीजेI

khabaruttrakhand

जनपद क्षेत्रान्तर्गत गत दिनों प्राकृतिक आपदा अतिवृष्टि/भूस्खलन/बाढ़ से सड़कों, खेतों/फसलों, सिंचाई नहरों, पेयजल लाइनों, विद्युत लाइनों आदि अन्य परिसम्पितियों को हुआ काफी नुकसान। सभी संबंधित विभागों द्वारा लगातार आपदा राहत के कार्य जारी।

khabaruttrakhand

घनसाली पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही 351.11 ग्राम चरस के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार, मोटर साईकिल सीज।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights