khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीताल

ब्रेकिंग:- सौन्दर्य करण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों कुमाऊनी एवं पारंपरिक शैली में सौंदरीकरण कार्य जोरशोर से चल रहा है।

इसी क्रम में जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारियो के साथ बैठक की।
बैठक में कार्यदाई संस्था मंडी परिषद हल्द्वानी द्वारा पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से श्री राम सेवक सभा स्थल मे किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी दी।

जिस पर श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारियों द्वारा सौंदर्यीकरण के दौरान कुछ परिवर्तन के सुझाव दिए।

जिस पर जिलाधिकारी ने श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यदाई संस्था के साथ कार्यक्षेत्र स्थल पर पहुंच कर विस्तृत रूप से कार्यस्थल की जानकारी ली।

कार्यस्थल पर ही समिति के पदाधिकारियों के दिल की बातो को समझते हुए मौके पर ही समाधान करते हुए कार्यदाई संस्था को कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष पदाधिकारी मनोज शाह, पद्मश्री अनूप शाह, मुकेश जोशी, हिमांशु जोशी, कमलेश ढोडियाल, विमल चौधरी, जगदीश, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अशोक वर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी बृजेश पांडे के साथ ही श्री राम सेवक सभा के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

Uttarakhand Cabinet Decision: आठ आयुर्वेदिक अस्पतालों के लिए 82 पदों के अनुमोदन, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

cradmin

चारधाम यात्रा:-मंत्रोच्चारण एवं विधिविधान के साथ खुले गंगोत्री व् यमनोत्री के कपाट, मुख्यमंत्री धामी पहुंचे दोनों धाम।

khabaruttrakhand

जनपद को शिक्षा का हब बनाने हेतु एक मुहिम, 09 ब्लाॅकों के 09 स्कूलों में बने रीडिंग रूम/पुस्तकालय।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights