khabaruttrakhand
उत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एम्स ऋषिकेश स्टूडेंट्स वैलफेयर बॉडी (ARSWB) की ओर से कार्यक्रम का आयोजन।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एम्स ऋषिकेश स्टूडेंट्स वैलफेयर बॉडी (ARSWB) की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें संस्थान की स्टूडेंट्स मैगजीन का विधिवत विमोचन किया गया। एम्स संस्थान में स्टूडेंट्स बॉडी एआरएसडब्ल्यूबी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मैगजीन सेक्रेटरी नवीन प्रीतम नारेड़ा ने संस्थान की निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह व डीन (एकेडमिक) प्रोफेसर मनोज गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
इस समारोह में निदेशक एम्स प्रो.मीनू सिंह व डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता ने संयुक्तरूप से संस्थान की स्टूडेंट्स मैगजीन “PANACEA- A Universal Remedy” (पनेसिया- ए यूनिवर्सल रेमेडी) के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने सभी विद्यार्थियों को एक संस्थान के प्रति मैगजीन का महत्व बताया , साथ ही उन्होंने मैगजीन एडिटोरियल बोर्ड के द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की सराहना की।
निदेशक प्रो.मीनू सिंह ने बताया कि इस पत्रिका का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना व उनमें छिपी प्रतिभा को विकसित करना है।

इस दौरान उन्होंने सभी विद्यार्थियों को संस्थान के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। विमोचन समारोह में प्रोफेसर बृजेन्द्र सिंह, डॉ.कुमार सतीश रवि, डॉ. वंदना ढींगरा, डॉ. नम्रता गौर, डॉ. मुकेश बैरवा आदि ने शिरकत की।

Related posts

Uttarakhand में UCC लागू करने को बुलाया गया विशेष सत्र, समिति तीन फरवरी तक सरकार को ड्राफ्ट सौंप

cradmin

Uttarakhand : CM Dhami पहुंचे विधानसभा, कुछ ही देर में समान नागरिक संहिता विधेयक होगा पेश

cradmin

ब्रेकिंग:-दैनिक जीवन में सोलर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’इनर्जी स्वराज यात्रा’ का एम्स ऋषिकेश पहुंचने पर संस्थान द्वारा किया गया स्वागत ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights