khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीताल

कार्यवाही:-10 हजार की रिश्वत के साथ पकड़ा गया रजिस्ट्रार कानूनगो।

10 हजार की रिश्वत के साथ पकड़ा गया रजिस्ट्रार कानूनगो।

*रिपोर्ट – चन्दन सिंह बिष्ट हल्द्वानी*

हल्द्वानी में विजिलेंस की टीम ने आज तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस की टीम ने आज सुबह के समय अपना जाल बिछा कर हल्द्वानी तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल उनसे जमीन की दाखिल खारिज करवाने के एवज में ₹15 हजार रिश्वत की मांग की थी, और विजिलेंस को लिखित शिकायत भी की थी और आज बिजलेंस की टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
इसके साथ ही सीओ विजलेंस ने बताया की टीम द्वारा रजिस्ट्रार कानूनगो से पूछताछ की गई है, जिसके बाद उनको न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related posts

कार्यवाही:-मेट्रोपोल के बाद बारह पत्थर में ढहाया अवैध निर्माण।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-एम्स ऋषिकेश के आउटरीच सेल के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के सहयोग से श्रीभरत मन्दिर पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य शिविर एवं वर्क प्लेस वेलनेस कार्यक्रम आयोजित।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: BJP 2024 का संकल्प पत्र बनाने को सभी वर्गों से लेगी सुझाव, जानें क्या बोले- प्रदेश अध्यक्ष भट्ट

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights