khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीताल

दुःखद ब्रेकिंग:- एयरफोर्स के दो सविंदा कर्मी कोसी नदी में डूबे।

ब्रेकिंग न्यूज।
एयरफोर्स के दो कर्मी कोसी नदी में डूबे।
रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर नैनीताल जिले से दुखद खबर सामने आई है
यहां कोसी नदी में एयरफोर्स के दो कर्मी डूब गए दोनों ही व्यक्ति एयर फोर्स यूनिट भवाली में संविदा में कार्यरत थे ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एक जवान का शव बरामद कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

नैनीताल पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज एयर फोर्स यूनिट भवाली के कैप्टन प्रशांत डागर ने बताया कि यूनिट के 07 संविदा कर्मी भुजान से आगे (कोतवाली रानीखेत,जनपद अल्मोड़ा ) में नदी में स्नान कर रहे थे जिसमें से 02 जवान बह गए हैं.
प्रारंभिक पूछताछ में इनके नाम रवि यादव और संजय पांडे ज्ञात हुए.
डुबे व्यक्तियों की तलाश में क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार शाह के नेतृत्व में ,थाना भवाली ,चौकी खैरना थाना बेतालघाट, के पुलिस बल तथा एसडीआरएफ के जवानों के साथ राहत एवं बचाव का अभियान चलाया जा रहा है
जिसमें रवि यादव का शव बेतालघाट क्षेत्र में बरामद हुआ है।
बचाव एवं तलाश जारी है।

Related posts

ब्रेकिंग:- रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में नगर निकायों की पालिका अकेन्द्रीयित सेवा के अंतर्गत उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 226 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

khabaruttrakhand

सनातन चिंतन सभा का आयोजन! मल्लीताल पंत पार्क पर जुटे हिन्दूवादी संगठनों के लोग, छावनी बनी सरोवर नगरी।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: अब दो वर्ष का योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा का डिप्लोमा कोर्स, इसी साल नये सत्र से होगा लागू

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights