khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानी

ब्रेकिंग:-उत्तरकाशी जिलाधिकारी ने किया कूड़ा पृथक़्क़ीकरण पखवाड़े का शुभारंभ

*उत्तरकाशी जिलाधिकारी ने किया कूड़ा पृथककीकरण पखवाड़े का शुभारंभ*

रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी, उत्तरकाशी

उत्तरकाशीे जिलाधिकारी श्री अभिषेक रूहेला द्वारा सोमवार को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कूड़ा पृथककीकरण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी नगर वासियों से आह्वान किया है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता के प्रति अपने आप एवं अपने आस- पास के लोगों को जागरूक करें ,इस अभियान में सभी की जन सहभागिता महत्वपूर्ण है।
स्वच्छता अभियान के तहत वार्ड नंबर- 2 से जन समुदाय को जागरूक करते हुए नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में लोगों को जागरूक किया गया ।
नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट के सभी 11 वार्डों में तथा अन्य सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में भी 5 सितंबर 2022 से 2 अक्टूबर 2022 तक स्वच्छता पखवाड़ा निरंतर जारी रहेगा। सभी वार्डों में नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।
पर्यावरण मित्रों एवं स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा प्रत्येक वार्ड में गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग प्रबंधन करने को लेकर आमजनमानस को जागरूक किया गया ।
सूखे कूड़े को नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों को उपलब्ध करवाने व गीले कूड़े को जैविक खाद के रूप में उपयोग करने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Related posts

टीएचडीसीआईएल और जीएमवीएन ने उत्तराखंड में चार धाम यात्रा मार्ग के लिए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर किये हस्ताक्षर।

khabaruttrakhand

नगर निगम ऋषिकेश द्वारा दिनांक 11 नवंबर 2024 को त्रिवेणी घाट में स्ट्रीट वेंडर्स एवं पर्यावरण मित्रों के लिए स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल बनाया जायेगा- सीएम*

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights