khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग(video):- 12 मई से लापता चल रहे अपर सहायक अभियंता अमित चौहान का अभी तक कुछ अता पता नही, परिजन पहुँचे जिलाधिकारी उत्तरकाशी कार्यालय, यहां लगाया ये आरोप।

खबर उत्तरकाशी जनपद से, जहाँ मामला एक एन एच निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग के लापता अपर सहायक अभियंता से सम्बंधित है।

बताते चलें कि एक हफ्ते से ज्यादा समय से लापता चल रहे अपर सहायक अभियंता के लेकर परिजन पहुँचे उत्तरकाशी।

रिपोर्ट:/ सहयोगी सुभाष बडोनी के हवाले से।

बीते 12 मई से एन एच निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग में कार्यरत अपर सहायक अभियंता अमित चौहान कहीं लापता हो गए थे।

वहीं उनके परिजनों ने ज़ब खोजबीन की तो इंजीनियर की अंतिम लोकेशन उत्तरकाशी पाई गई।

अब वहीं उनके परिजनों का आरोप है कि इंजीनियर अमित चौहान एक ठेकेदार के साथ उत्तरकाशी आया था, उसके बाद उसका कुछ पता नहीं लग पाया।

वही इस मामले से संबंधित उत्तरकाशी कोतवाली में भी तहरीर दर्ज करवाई गई है।

लेकिन अबतक कोई कार्यवाही न होने पर शुक्रवार को अमित चौहान के परिजन चम्बा टिहरी गढ़वाल से जिलाधिकारी उत्तरकाशी कार्यालय पहुंचे।

जहां पहुचकर उन्होंने एडीएम से मुलाक़ात कर सख्त कार्यवाही की मांग की, बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर उचित आश्वासन न मिलने पर लापता इंजिनियर के परिजन जिलाधिकारी कार्यालय में धरने पर बैठ गए।

वही अब उनका आरोप है की पुलिस ओर प्रशासन जांच में देरी कर रही है।
क्या है पूरा मामला बता रहे है उनके परिजन।
ऐसे में किसी अभियन्ता के परिजन किसी अनहोनी से भी परेशान चल रहे हैं।
अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले में पुलिस कबतक कुछ बात सामने लेकर आती है।
रिपोर्ट सुभाष बडोनी उत्तरकाशी के हवाले से।

Related posts

कार्यालय के किसी भी प्रभाग में कोई प्रकरण लम्बित न रहे।‘‘ ‘‘कार्यालय में अनावश्यक इलैक्ट्रोनिक सामाग्री की नीलामी हेतु तत्काल करें नोटिस जारी।

khabaruttrakhand

जनता दरवार में विधायक सरिता आर्य ने सुनी समस्या। स्वच्छता अभियान की दिलाई ग्रामीणों को शपथ।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-प्रदेश में इगास बग्वाल पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights