khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-ग्राम पंचायत मंजखेत के राजस्व गांवों मंजखेत और थिराणी के 85 परिवारों को पोर्टेबल कूड़ेदान किये गए वितरित।

ग्राम पंचायत मंजखेत में वितरित किए गए कूड़ेदान।
आज ग्राम पंचायत मंजखेत के दोनों राजस्व गांवों मंजखेत और थिराणी के सभी 85 परिवारों को पोर्टेबल कूड़ेदान वितरित किए गए।

ग्राम पंचायत मंजखेत के ग्राम प्रधान और प्रधान संगठन टिहरी के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा ने कहा की ग्राम पंचायत को स्वच्छ रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका सुनिश्चित होनी चाहिए, तभी हम सही मायने में गांव को स्वच्छ रखकर बीमारियों से दूर रह सकते है और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को भी सरकार कर सकते हैं।

प्रधान संगठन के जिला संरक्षक देवचंद रमोला ने प्रधान राणा की कार्यशैली और जनसेवा की भावना की तारीफ करते हुए कहा की अन्य जनप्रतिनिधियों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

प्रधान राणा ने सभी ग्रामवासियों से गांव में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की और सहयोग के धन्यवाद ज्ञापन किया।

तत्पश्चात सभी ग्रामवासियों ने पूर्व की भांति आज पुनः गांव में सफाई अभियान के तहत गलियों की सफाई करने में अहम भूमिका निभाई।

Related posts

कोटी कॉलोनी–डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग हेतु भूमि अर्जन मामलों पर जिलाधिकारी ने सुनी भू-स्वामियों की आपत्तियां। *पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि पर पुनर्मूल्यांकन को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

khabaruttrakhand

श्री गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति ने होली मिलन समारोह परस्पर गेंदा गुलाब की पुष्प वर्षा और गुलाल लगाकर मनाया।

khabaruttrakhand

उत्तराखंड: रुड़की में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार, दो की गई जान, पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरने से युवक की मौत

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights