khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संदीप कुमार का जिला मुख्यालय में जोरदार स्वागत।

युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संदीप कुमार का जिला मुख्यालय में जोरदार स्वागत।

कार्यक्रम समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता के निधन पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का रखा गया मोन् ।

आज नई टिहरी में कांग्रेस जनों द्वारा युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप कुमार का जोरदार स्वागत किया गया ।
उपरोक्त कार्यक्रम मैं घनसाली विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष शशांक जोशी टिहरी विधानसभा अध्यक्ष नवीन सेमवाल प्रताप नगर विधानसभा अध्यक्ष विवेक गुसाईं का भी स्वागत किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल के द्वारा किया गया।

स्वागत कार्यक्रम डाइजर से शुरू हुआ जिलाध्यक्ष द्वारा अंबेडकर पार्क ,शहीद पार्क, सुमन पार्क मैं माल्यार्पण कर एक जनसभा में तब्दील हो गया ।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि आज देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है देश में प्रदेश में ऐसी फिरका परस्त लोग राज कर रही है उनका मुकाबला करने के लिए राहुल गांधी जी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से एक संदेश जन-जन को हम सब ने भेजना है कि देश प्रदेश कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े और आने वाले समय में कांग्रेस को मजबूत करना है ।

प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा नौजवान देश प्रदेश का भविष्य होता है हम सबको यह तय करना है कि हमें किस विचारधारा के साथ जोड़ना है कांग्रेस ने नौजवानों के भविष्य के लिए सुई से लेकर सब्बल तक कुदाल से लेकर कंप्यूटर तक संचार क्रांति के माध्यम से नौजवानों का भविष्य बनाया है।।

जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि आज हम सबको मिलकर भाजपा को याद दिलाना होगा की पूर्ववर्ती चुनाव में भाजपा ने नौजवानों के साथ वादा किया था कि प्रत्येक साल 2 लाख बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देंगे लेकिन आज दूर-दूर तक कहीं रोजगार नहीं दिखाई दे रहा है सरकार सरकार भ्रष्टाचार के नए नए आयाम स्थापित कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विजय गुनसोला ने कहा कि भाजपा सरकार मूल रूप से चारों तरफ से विफल हो गई है लगातार भ्रष्टाचार के नए-नए मामले सबके सामने आ रहे हैं भाजपा को नैतिकता के आधार पर सरकार में रहने का कोई हक नहीं है ।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट प्रदेश सचिव मुसरफ अली ने कहा कि भाजपा कभी विकास की बात नहीं करती है जाति धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है नौजवानों को इस बात से को समझना चाहिए।

वक्ताओं में में पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र चंद रमोला पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी ,शहर कांग्रेस देवेंद्र नौटियाल, मुर्तुजा बैग, कुलदीप पवार विजयपाल रावत हिमांशु रावत, खुशीलाल, लखबीर सिंह चौहान मान सिंह रौतेला किशोर सिंह मन्दरवाल शक्ति प्रसाद जोशी ,हिमांषु रावत, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष डॉ प्रकाश सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के नौजवान शामिल थे।

Related posts

Uttarakhand : CM Dhami पहुंचे विधानसभा, कुछ ही देर में समान नागरिक संहिता विधेयक होगा पेश

cradmin

PM Modi: गोवा दौरे पर, आज 1330 करोड़ के योजनाओं का उपहार देंगे, भारत एनर्जी सप्ताह का उद्घाटन करेंगे और मंगलवार को ONGC सर्वाइवल सेंटर

cradmin

बिग ब्रेकिंग:-दिनांक 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में होगा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन , पद्म विभूषित अमिताभ बच्चन होंगे सम्मेलन के ब्रांड एंबेसडर।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights