khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-डोईवाला सौंग नदी पर “यूटिलिटी व ट्रैक्टर की जबरदस्त भिड़ंत”- ट्रैक्टर के हुए 3 टुकड़े

डोईवाला सौंग नदी पर “यूटिलिटी व ट्रैक्टर की जबरदस्त भिड़ंत”- ट्रैक्टर के हुए 3 टुकड़े।

देहरादून। बुधवार की शाम करीब सात बजे सौंग पुल के पास एक ट्रैक्टर और पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
जिसमे ट्रैक्टर के 3 टुकड़े हो गए। और 2 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर का इंजन ऑयल सड़क पर फैल गया जिसके चलते एक बाइक सवार की बाइक सड़क पर गिरे तेल में फिसल गई।

स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार यूटिलिटी वाहन में शेरगढ़, माजरीग्रांट के पति-पत्नी सवार थे।

जबकि ट्रैक्टर चालक बडोवाला ( जौलीग्रांट) ट्रैक्टर ट्राली से शुगर मिल डोईवाला से गन्ना ड़ालकर वापस आ रहा था। पुलिस ने सड़क पर पड़े ट्रैक्टर के टुकड़ों को लोगों की मदद से किनारे करवाया।

Related posts

ब्रेकिंग:-मानकों से हुआ खिलवाड़, टूटेगा निर्माणाधीण मेडिकल कॉलेज के कई भवनों का ढांचा।

khabaruttrakhand

योजना:-जाने क्या है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) , कौन हो सकते है इस योजना के पात्र . कब तक है यह योजना .

khabaruttrakhand

वैदिक फाउंडेशन साधनालय आश्रम हंगरी इण्डियन एम्बेसी काॅन्सुल ) को महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने अयोध्या प्रभु श्री राम भगवान का विग्रह चित्र आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights