khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारअपराधउत्तराखंडटिहरी गढ़वालराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:- यहाँ जिलाधिकारी ने स्वयं संभाला यातायात व्यवस्था का मोर्चा, काटे कईयों के चालान।

यातायात व्यवस्था का जायजा लेने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार खुद पहुंचे मौके पर।

पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर अभी तक किए गए 105 चालान।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान किए गए 10 वाहन सीज, जिलाधिकारी के निर्देशन में सीज वाहनों की सवारियों को अन्य वाहनों से पहुंचाया गया गंतव्य स्थान तक।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की उपस्थिति में आज पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा डाइजर, नई टिहरी में वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा वाहनों में आरसी, डीएल, शीट बेल्ट, इंश्योरेंस, लाइसेंस, हेलमेट, वाहन सवारी, ओवरस्पीड, एल्कोहल, ओवरलोडिंग आदि को चेक किया गया। इस दौरान खबर लिखे जाने तक पुलिस विभाग द्वारा 83 चालान तथा परिवहन विभाग द्वारा 22 चालान कर लिए गए थे।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान 10 वाहन सीज किए गए, जिसमें एक बस, 2 टैक्सी तथा 7 दुपहिया वाहन शामिल हैं। जिलाधिकारी द्वारा सीज हुई गाड़ियों की सावरियों को अन्य वाहनों के माध्यम से पहुंचाया गया गंतव्य स्थान तक।

टीम द्वारा प्रत्येक सरकारी, गैर सरकारी वाहनों को चेक किया गया। सरकारी वाहनों में ग्राम्य, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, मत्स्य, खाद्यान्न, निर्वाचन विभाग की गाड़ियों के शीट बेल्ट न पहनने के कारण चालान किए गए। वहीं पीडी डीआरडीए टिहरी का भी शीट बेल्ट न पहनने पर चालान किया गया।

इस मौके पर एडीएम के.के. मिश्रा, एएसपी वी.डी. डोभाल, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, एसएचओ के.एम. भंडारी, तहसीलदार टिहरी आशीष घिल्डियाल सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

एम्स,ऋषिकेश में कार्डियो डायबिटिक सोसायटी, उत्तराखंड व यूके- आरएसएसडीआई के संयुक्त तत्वावधान में इंसुलिन मीट 2024 का आयोजन, विभिन्न श्रेणी के मधुमेह ग्रसित मरीजों को शुगर कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन दिए जाने के मानकों व तौर तरीकों की दी गई जानकारी।।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-उत्तराखंड की बदहाल सड़कों के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मोहान चेक पोस्ट पर अपने समर्थकों के साथ बैठे

khabaruttrakhand

Uttarakhand: CM Dhami की अगुवाई में आज होगी बैठक, बजट सत्र को लेकर होगा अहम फैसला

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights