khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानी

ब्रेकिंग:- घनसाली -चमियाला मोटर मार्ग पर दुःखद सड़क हादसा।

दिनांक 9/4/ 2023 को समय लगभग 2:30 PM पर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलियारा मे एक अज्ञात ट्रक चालक द्वारा कुशाल सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय सुंदर सिंह रावत निवासी ग्राम सलियारा पट्टी केमर थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र लगभग 60 वर्ष को तेजी व लापरवाही से ट्रक चलाकर कुचल दिया था।
ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था जिसमें स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तत्काल घायलों को बेलेश्वर अस्पताल भिजवाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

उक्त घटना में कुशाल सिंह के रिश्तेदार श्री सूरत सिंह रावत द्वारा थामा हाज़ा पर तहरीर दी गई जिस पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 17/23 धारा 279 ,338 IPC पंजीकृत किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त ट्रक UK17 CA 1182 को चालक लाटा में छोड़कर फरार हो गया था।
जिसे कब्जे पुलिस लेकर थानाहाजा पर दाखिल किया गया है तथा वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related posts

जनपद में बीएसएनएल टावरों की स्थापना में आ रही दिक्कतों एवं नेटवर्क समस्या को लेकर हुई बैठक में बीएसएनएल विभाग के सक्षम अधिकारी के न पहुंचने पर अपर जिला मजिस्ट्रेट के.के. मिश्रा ने व्यक्त की नाराजगी।

khabaruttrakhand

Lok Sabha Elections 2024: मतदाताओं को बूथ तक लाने के लिए चुनाव आयोग लाया ‘टिप’, पहली बार उठाए जा रहे ये कदम

cradmin

एम्स, ऋषिकेश में हिंदी के प्रगामी प्रयोग (उत्तरोत्तर विकास) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights