khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीबागेश्वरराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-एक बुलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, वाहन में सवार 01 महिला सहित कुल 10 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु।

शामा- बागेश्वर से होकरा (नाचनी) की ओर आ रहा एक बुलेरो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, वाहन में सवार 01 महिला सहित कुल 10 व्यक्तियों की मौके पर ही हो गई मृत्यु।

पुलिस, एस0डी0आर0एफ0 एवं राजस्व पुलिस रैस्क्यू कार्य हेतु मौके पर मौजूद।

22.06.2023 को एक बुलेरो वाहन संख्या- UK02TA- 0845 में शामा- बागेश्वर से एक महिला सहित कुल- 10 लोग पूजा कार्य हेतु होकरा मंदिर को जा रहे थे।

होकरा से पहले ही उक्त वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

उक्त दुर्घटना में वाहन में सवार सभी व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

थाना नाचनी पुलिस, एस0डी0आर0एफ0, व राजस्व विभाग की टीम द्वारा तुरन्त मौके पर जाकर स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों को गहरी खाई से निकाला गया।

थाना नाचनी पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही की गई। सभी मृतकों का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

मृतकों का विवरण:-
1. श्री किशन सिंह पुत्र खुशाल सिंह, निवासी- शामा तह0 कपकोट जिला बागेश्वर उम्र- 65 वर्ष।
2. श्रीमती निशा पत्नी उमेद सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 23 वर्ष।
3. उमेद सिंह पुत्र कुन्दन सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 29 वर्ष।
4. कुन्दन सिंह पुत्र खीम सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 64 वर्ष।
5. धरम सिंह पुत्र पदम सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 74 वर्ष।
6. सुरेन्द्र सिंह पुत्र खुशाल सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 38 वर्ष।
7. खुशाल सिंह पुत्र उच्छप सिंह, निवासी- भनार बागेश्वर, उम्र- 65 वर्ष।
8. महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 40 वर्ष।
9. दान सिंह पुत्र मंगल सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 57 वर्ष।
10. शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 45 वर्ष।

Related posts

Uttarakhand : 8 December को PM Modi Uttarakhand Global Investors Summit का उद्घाटन करेंगे; Ambani और Adani भी शामिल होंगे

khabaruttrakhand

2 फरवरी को UCC कमेटी सरकार को सौंपेगी ड्राफ्ट, Uttarakhand के CM Dhami ने बताई समान नागरिक व्यवस्था लागू करने की रणनीति

cradmin

Uttarakhand Cabinet: धामी मंत्रिमंडल की बैठक…लोकसभा चुनाव से पहले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights