khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

दुःखद:- आकाशीय बिजली का कहर, दो जानवरो की जलकर मौत।

आकाशीय बिजली के गिरने से दो जानवरों की मौत।

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास निरंतर मूसलाधार बारिश व बिजली की गर्जना के चलते नैनीताल सरोवर नगरी से लगभग 20 कलोमीटर दूर मंगोली गांव में आकाशीय बिजली के कहर से दो गाय की मौत हो गई जबकि गौशाला जलकर खाक हो गई।
वहीं मूसलाधार बारिश के कारण कई ग्रामीण मार्ग बाधित हो गये साथ ही कई स्थानों पर पहाड़ो से पत्थर लुढ़कने के भी समाचार मिल रहे हैं।
अलबत्ता कोई अन्य जनहानि का समाचार नही मिला हुआ है।
नैनीताल से कालाढूंगी मार्ग में मंगोली स्टेशन के समीप तल्ला मंगोली गांव में थान सिंह का निवास है।
थान सिंह गाय पालते हैं जिसके कारण उनके पास एक गौशाला भी बनी है।
तीन दिनों से लगातार हो रही बरसात के बीच बादलों की गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली की चमक भी देखने को मिल रही है।

थान सिंह के गौशाला में तड़के सवेरे आकाशीय बिजली गिरने से सबकुछ जलकर राख हो गया। वहां मौजूद, दो गाय भी इस हादसे में शिकार हो गई और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

आकाशीय बिजली का प्रहार इतना भयावह था कि गौशाला की धज्जियां उड़ा गई।
गौशाला के भीतर बैठी गाय जस के तस जलकर भस्म हो गई।

Related posts

BJP को हराने के लिए Uttarakhand में भी एक्टिव हो गई Congress, विशेष अभियान का आयोजन; BJP पर गरज रहे कार्यकर्ता

cradmin

ममता बनर्जी का Amit Shah को पत्र; आईपीसी की प्रामाणिकता और कानून में बदलाव पर कही गईं अहम बातें

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-एम्स ऋषिकेश में भर्ती पौड़ी के पूर्व विधायक मुकेश कोली के स्वास्थ्य में सुधार ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights