khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

दुःखद:- आकाशीय बिजली का कहर, दो जानवरो की जलकर मौत।

आकाशीय बिजली के गिरने से दो जानवरों की मौत।

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास निरंतर मूसलाधार बारिश व बिजली की गर्जना के चलते नैनीताल सरोवर नगरी से लगभग 20 कलोमीटर दूर मंगोली गांव में आकाशीय बिजली के कहर से दो गाय की मौत हो गई जबकि गौशाला जलकर खाक हो गई।
वहीं मूसलाधार बारिश के कारण कई ग्रामीण मार्ग बाधित हो गये साथ ही कई स्थानों पर पहाड़ो से पत्थर लुढ़कने के भी समाचार मिल रहे हैं।
अलबत्ता कोई अन्य जनहानि का समाचार नही मिला हुआ है।
नैनीताल से कालाढूंगी मार्ग में मंगोली स्टेशन के समीप तल्ला मंगोली गांव में थान सिंह का निवास है।
थान सिंह गाय पालते हैं जिसके कारण उनके पास एक गौशाला भी बनी है।
तीन दिनों से लगातार हो रही बरसात के बीच बादलों की गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली की चमक भी देखने को मिल रही है।

थान सिंह के गौशाला में तड़के सवेरे आकाशीय बिजली गिरने से सबकुछ जलकर राख हो गया। वहां मौजूद, दो गाय भी इस हादसे में शिकार हो गई और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

आकाशीय बिजली का प्रहार इतना भयावह था कि गौशाला की धज्जियां उड़ा गई।
गौशाला के भीतर बैठी गाय जस के तस जलकर भस्म हो गई।

Related posts

Election 2024: तिरस्कार नहीं, सम्मान से जीने का अधिकार चाहिए…जानिए चुनाव में किन्नरों की भूमिका और उम्मीदें

cradmin

Uttarakhand: Silkyara सुरंग में फंसे श्रमिकों के बचाव के लिए प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से जानकारी ली, ऑपरेशन में बाधाएं दूर करने के लिए निर्देश

khabaruttrakhand

15 साल से फरार ईनामी मफरूर को टिहरी पुलिस ने किया गया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights