khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-विकासखंड थौलधार में लगातार मूसलाधार बारिश से आवासीय भवनों, संपर्क मार्गों, सिंचाई गूलों,पुलिया, सहित आंगन चौक व खेतों को भारी नुकसान।

टिहरी, विकासखंड थौलधार में लगातार मूसलाधार बारिश से आवासीय भवनों, संपर्क मार्गों, सिंचाई गूलों,पुलिया, सहित आंगन चौक व खेतों को भारी नुकसान कि खबर, ग्राम प्रधान और प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने जानकारी साझा की।

जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड थौलधार में विगत 10 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई घरों के क्षतिग्रस्त होने के साथ साथ कई आंगन चौक, भूस्खलन से संपर्क मार्गों, सुरक्षा दीवारों सहित,सिंचाई गूल,पैदल पुलिया के साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन व चहारदीवारी मंजखेत क्षतिग्रस्त हो गए ।
नगुण पट्टी के अति पिछड़े क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंजखेत में विकलांग मीना देवी, मदन सिंह, आशादेवी, सूरत सिंह तथा ग्राम कोटी महरुकी के भजनदास,गंभीर सिंह,व विजयपाल सिंह का आंगनचौक भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गए।

साथ ही मंजखेत गांव के प्रताप सिंह के मकान का आंगन चौक क्षतिग्रस्त हो गया, ग्राम मंजखेत, थिरानी के कई तोकों के पैदल संपर्क मार्ग, पुलिया, सिंचाई गूल,जलस्रोत, जल संरक्षण टैंक व कई खेत भी आपदा की जद में आने के कारण क्षतिग्रस्त हो गए।

ग्राम मंजखेत के बिकुड़ा तोक में बारिश से भारी नुकसान हो गया है।

ग्राम गोजमेर में विकलांग हरी सिंह का एक आवासीय भवन तथा सिंचाई गूलें व संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए, ग्राम पंचायत मंजखेत के ग्राम प्रधान और प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने क्षेत्र के आपदा ग्रस्त इलाकों का भ्रमण कर पीड़ित परिवारों को प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाने हेतु जिला व तहसील प्रशासन से मौका मुआयना करवाकर शीघ्र सहायता दिलाने की मांग की।

Related posts

Uttarakhand: अब राज्य को अपनी भूमि पर पेड़ काटने का अधिकार मिलेगा, 15 प्रजातियों की संरक्षा

cradmin

ब्रेकिंग:-ऋषिकेश निम बीच के पास दो लोग डूब गए, एक का रेस्क्यू, दूसरे की खोजबीन जारी।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-उत्तरकाशी जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने गुरुवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग के साथ ही यमुनोत्री धाम में यात्रा से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा। दिए आवश्यक निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights