khabaruttrakhand
अपराधअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्यहरिद्वार

अजब गजब:- पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय को कमरा बनाकर कर , पर्यटको से वसूले जा रहे थे 3 हज़ार प्रतिदिन का किराया, अब मामले में आर एम परिवहन व सचिव प्राधिकरण का जवाब तलब।

पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय को कमरा बनाकर कर , पर्यटको से वसूले जा रहे थे 3 हज़ार प्रतिदिन का किराया, अब मामले में आर एम परिवहन व सचिव प्राधिकरण का जवाब तलब।

आर एम परिवहन व सचिव प्राधिकरण का मंडल आयुक्त दीपक रावत ने किया जवाब तलब।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल आयुक्त कुमाऊँ मंडल दीपक रावत ने अचानक तल्लीताल बस अड्डे पहुंचकर निरीक्षण के दौरान पाया की बस अड्डे मे प्राधिकरण नैनीताल द्वारा निर्मित एक शौचालय बनाया गया था।

उक्त शौचालय को संचालन हेतु बायोटैेक कम्पनी को दिया गया था लेकिन कमाल की बात जो देखने को मिली कि उनके द्वारा उपरोक्त शौचालय को कमरे में तबदील कर अवैध रूप से परिवहन विभाग के इंर्चाज पूरन सिंह मेहरा की मिली भगत से पर्यटको के लिए प्रतिदिन तीन हजार के हिसाब से किराये पर दिया होना पाया गया।

जिसे श्री रावत ने गम्भीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करते हुए आरएम परिवहन एवं सचिव विकास प्राधिकरण का जवाब तलब करते हुए शौचालय को अवैध रूप से कमरे में परिवर्तन किया गया था।

जहॉ पर छ यूरियल एक महिला टॉयलेट सीट लगी हुई थी।

जिसे आयुक्त ने मौके पर ही तोड़ने के आदेश देते हुए पुनः शौचालय बनाने के निर्देश दिये।

Related posts

नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत लालपानी में निर्माणाधीन ट्रेंचिंग ग्राउंड प्लांट का शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा किया गया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की मजिस्ट्रियल जांच एवं वैज्ञानिक विश्लेषण संपन्न।

khabaruttrakhand

2 kg 200 ग्राम अवैध चरस व नब्बे हजार रुपये नकद के साथ टवेरा गाडी में तीन शातिर अभियुक्तो को अवैध रूप से चरस की तस्करी करते हुये थाना नरेन्द्रनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights