khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडखेलचमोलीचम्पावतटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालपिथोरागढ़पौड़ी गढ़वालीबागेश्वरयू एस नगरराजनीतिकराष्ट्रीयरुद्रप्रयागविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्यहरिद्वार

दुःखद ब्रेकिंग:- प्रतापनगर क्षेत्र में आदमखोर बाघ ने 3 वर्षीय बालक को बनाया अपना निशाना।

टिहरी /प्रतापनगर:-

प्रतापनगर क्षेत्र में भदुरा पट्टी के भरपुरिया गांव में आदमखोर बाग ने घर के आंगन मे ही 3 वर्षीय बालक पर किया हमला।

बालक को लाया गया अस्पताल, चिकित्सको ने बालक को किया मृत घोषित।

ताजा मिली जानकारी के अनुसार प्रतापनगर क्षेत्र में भदुरा पट्टी के भरपुरिया गांव के निवासी महादेव सिंह पवार के 3 वर्षीय पुत्र आरव पर  बाघ  ने किया हमला और बाघ द्वारा बालक को घर के आंगन  से उठा लिया गया।

वही  परिजनों के शोर मचाने पर बाघ बच्चे को खेत मे छोड़ कर भाग गया।

बालक को परिजनों द्वारा घायल स्थिति में ही चौण्ड हॉस्पिटल लाया गया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वही इस दुःखद घटनाचक्र पर राकेश राणा अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल सदस्य क्षेत्र पंचायत प्रताप नगर ने जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि कृपया वन विभाग लमगांव को अति शीघ्र बाघ को मारने की अनुमति दी जानी अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि अभी कुछ ही दिन पूर्व बाघ द्वारा दो बच्चों पर हमला किया गया था गनीमत रही कि  बच्चों की दादी द्वारा बच्चों को बचा दिया गया लेकिन दादी बाघ के हमले में बहुत घायल हो गई थी।

उन्होंने बताया कि ऐसी घटनाओ से क्षेत्र के लोगों में बहुत ज्यादा आक्रोश है जिसपर उन्होंने आग्रह किया है कि कृपया उपरोक्त कार्य जनहित में अति आवश्यक है।

 

Related posts

नैनीताल एसएसपी ने पुलिस व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से लगभग दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों के किये तबादले।

khabaruttrakhand

देहरादून:- मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में  सचिवालय में अटल भूजल योजना से सम्बन्धित की गई बैठक ।

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने Uttarakhand के विकास के लिए अटूट समर्थन और फंड के लिए PM Mod का आभार व्यक्त किया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights