khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्यहरिद्वार

दुःखद हादसा:-आग लगने से 10 लोगों की मौत की , मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का एलान।

दुःखद हादसा: आग लगने से 10 लोगों की मौत की ,मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का एलान।

ताजा मामला तमिलनाडु से सामने आया है जहाँ एक ट्रेन हादसा हुआ है।

मीडिया खबरों से मिल रही जानकरी के अनुसार शनिवार तड़के मदुरै रेलवे स्टेशन पर एक खड़ी ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई यह जानकरी दक्षिणी रेलवे ने साझा की है।

यह भी जानकरी सामने निकल कर आई है कि 65 यात्रियों के साथ प्राइवेट पार्टी कोच लखनऊ से आया था।

वही इस दुखद एवं बहुत ही दर्दनाक हादसे में रेलवे कर्मचारियों के अलावा पुलिस, अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों ने आग बुझाने के साथ साथ डिब्बे से जले हुए शवों को भी बाहर निकाला।

रिपोर्ट से मिल रही जानकरी के अनुसार बताया जा रहा है कि दक्षिणी रेलवे ने इस मामले में विज्ञप्ति में कहा है कि यह आग शनिवार सुबह 5.15 बजे लगी और वही हादसे के तुरंत आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन सेवा कर्मियों ने सुबह 7.15 बजे तक आग पर काबू पा लिया था।

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यह एक निजी पार्टी कोच था जो दिनांक (25 अगस्त) ट्रेन संख्या 16730 (पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस) तथा इसे नागरकोइल जंक्शन पर जोड़ा गया था।

वही पार्टी कोच को अलग कर दिया गया था और मदुरै स्टेबलिंग लाइन पर रखा गया है।

इस पार्टी कोच ने 17 अगस्त को लखनऊ से यात्रा शुरू की थी और इसका रविवार को चेन्नई लौटने और वहां से लखनऊ लौटने का कार्यक्रम था।

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह रसोई गैस सिलिंडर का अनाधिकृत प्रयोग था।

वही इस घटना में शामिल प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

वही घटना के बाद दक्षिणी रेलवे ने आग की घटना और हताहतों की संख्या से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए दो हेल्प लाइन नंबर जारी किए है जो इस प्रकार से है।
9360552608, 8015681915।

बताया जा रहा है कि किसी भी व्यक्ति द्वरा व्यक्ति आईआरसीटीसी पोर्टल का उपयोग करके ट्रेन के पार्टी कोच को बुक किया जा सकता है, गैस सिलेंडर जैसा कोई भी ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति इसमें नही होती है।

Related posts

ओ.एस.डी. संजीव कुमार शर्मा ने किया जौनपुर विकास खण्ड के दुर्गम ग्रामों का भ्रमण, सुनी जनसमस्याएं, विभागीय अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास बकरीद की ईद नमाज अदा की गई।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी ने दिए सभी अधिशासी अधिकारियों नगरपालिका/नगर पंचायतों को फिल्ड में जाकर दैनिक दिनचर्या के कार्यों को मिशन मोड में करवाने के निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights