khabaruttrakhand
अल्मोड़ाआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-रंवाई घाटी के सुप्रसिद्ध पौराणिक अठोड़ मेले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, जाख सोमेश्वर सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत।

रंवाई घाटी के सुप्रसिद्ध पौराणिक अठोड़ मेले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, जाख सोमेश्वर सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत।

रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी /उत्तरकाशी।

उत्तरकाशी जनपद के पाली गांव में आयोजित पौराणिक अठोड़ मेला परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस मेले में भाग लेकर जाख सोमेश्वर सहित अन्य लोक देवताओं की पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली और प्रगति की कामना की।

इस मौके पर श्री जोशी ने कहा कि लोक संस्कृति के संवाहक अठोड़ मेले को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा दिलाया जाएगा।


पाली गांव में जाख सोमेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित रंवाई घाटी का सुप्रसिद्ध पौराणिक अठोड़ मेले के अवसर पर क्षेत्र के तमाम गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस अनूठे लोकपर्व का भव्य जश्न मनाया।

परंपरानुसार आठ वर्षो के अंतराल पर आयोजित होने वाला यह मेला इस बार सात साल बाद आयोजित किया गया।

धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से लबरेज इस मेले में देव डोलियों के दिव्य नृत्य के साथ ही जन-समूह के द्वारा पारंपरिक लोकनृत्यों ने अद्भुत समां बांधा।

मेले में भाग लेने पहॅुंचे प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग के मंत्री गणेश जोशी ने भी जनसमूह के साथ पारंपरिक तांदी नृत्य में भाग लिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री जोशी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि रवांई क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक अठोड़ मेले को अब हर पॉंच वर्ष में आयोजित करने के स्थानीय लोगों के निर्णय एवं आग्रह पर राज्य मेला घोषित कराया जाएगा।

श्री जोशी ने इस मेले के पौराणिक स्वरूप और सांस्कृतिक वैभव को कायम रखने के लिए मेला आयोजन समिति और क्षेत्रीय लोगों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार इस तरह के आयोजनों को पूरा समर्थन व सहयोग प्रदान करेगी।

उन्होंने राज्य के विकास तथा खेती-बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में किसानों की सुविधा के लिए एक केन्द्र की स्थापना भी की जाएगी।
इस अवसर पर विधायक संजय डोभाल, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला, नगर पालिकाध्यक्ष बड़कोट अनुपमा रावत, रोहित (मुलायम रावत), नगर पंचायत अध्यक्ष नौगांव शशि मोहन राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्याम डोभाल, परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, मुख्य उद्यान अधिकारी डा. डी.के.तिवारी सहित क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Related posts

मुयालगांव में घनसाली-चिरबिटिया मोटर मार्ग को जोड़ने हेतु वैली ब्रिज पहुंचा, कार्य प्रगति पर, जनपद टिहरी के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षात्मक एवं राहत कार्य प्रगति पर।

khabaruttrakhand

Haldwani: ‘इतना भी पैसा नहीं मिलता कि…’ आखिर किसने CM Dhami को लिखा ऐसा पत्र, सामने रखी ये प्रमुख मांगें

cradmin

CM Dhami सरकार के बजट में फिसड्डी: Uttarakhand के विभागों को विकास और निर्माण कार्यों के लिए मदों का सही उपयोग करने में दिक्कतें

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights