khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Haldwani: ‘इतना भी पैसा नहीं मिलता कि…’ आखिर किसने CM Dhami को लिखा ऐसा पत्र, सामने रखी ये प्रमुख मांगें

'इतना भी पैसा नहीं मिलता कि...' आखिर किसने CM Dhami को लिखा ऐसा पत्र, सामने रखी ये प्रमुख मांगें

Haldwani: ASHA कार्यकर्ता परेशान हैं। वेतन कम मिलने से लेकर कई तरह की समस्याओं को लेकर CMO के जरिये CM को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें ट्रेनिंग के लिए बार-बार बुलाया जाता है लेकिन प्रशिक्षण के लिए इतना भी पैसा नहीं मिलता है कि कई बार किराया तक नहीं पूरा हो पाता है।

ज्ञापन में कहा कि Asha कार्यकर्ताओं को नियमित वेतन तो नहीं मिलता है। सरकार ट्रेनिंग का पैसा कम करते जा रही है। पल्स पोलियो अभियान में भी प्रतिदिन 100 रुपये ही मिलता है। उन्हें पूरे सप्ताह अभियान चलाना पड़ता है। कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह का व्यवहार न्यायोचित नहीं है।

Uttarakhand Asha हेल्थ वर्कर्स यूनियन (ACTU) के आंदोलन के बाद मासिक मानदेय नियत करने का वादा किया गया था। इसे तीन वर्ष होने के हैं। अभी तक यह वादा पूरा नहीं हो सका है। आशा कार्यकर्ताओं ने CM से अनुरोध किया है कि उनकी मांगें पूरी की जाए।

ये हैं प्रमुख मांगें –

मासिक मानदेय नियत किया जाए।
न्यूनतम वेतन, कर्मचारी का दर्जा दिया जाए
सेवानिवृत्त होने पर सभी आशाओं को अनिवार्य पेंशन दी जाए
उनका पैसा समय पर उपलब्ध करा दिया जाए।
ट्रेनिंग व पल्स पोलियो अभियान का बजट बढ़ाया जाए।

Related posts

ब्रेकिंग:-कोटी कालोनी, टिहरी गढवाल में 24 नवम्बर, 2023 से आयोजित 05 दिवसीय एक्रो फेस्टिवल की तैयारियां जोरो पर।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से रूबरू हुए । नैनीताल बिश्व प्रसिद्ध पर्यटक को लेकर बतायी अपनी प्राथमिकता।

khabaruttrakhand

Uttarakhand News: सरकारी लोन से कोई चला रहा पॉली फार्म तो कोई बना रहा जूट बैग, जानिए कहानी

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights