khabaruttrakhand
अपराधअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

BigBreaking:-अब उत्तराखंड में इस मामले में उच्च न्यायालय ने दिए सीबीआई जांच के आदेश।

ब्रेकिंग न्यूज़।

नेशनल पार्क में 6000 पेड़ों के कटान और अवैध निर्माण को लेकर हाईकोर्ट ने सीबीआई जाँच के आदेश दिए हैं।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल उत्तराखण्ड के कॉर्बेट नैशनल पार्क में 6000 पेड़ों के कटान और अवैध निर्माण को लेकर दायर जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाते हुए मामले में सी.बी.आई.जांच के आदेश दे दिए हैं।

यहाँ बता दें देहरादून निवासी अनु पंत ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की प्रार्थना की थी।

खंडपीठ ने इससे पहले हुई सुनवाई के बाद मामले की गंभीरता और शीर्ष अधिकारियों के संदिग्ध रोल को देखते हुए, मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
खंडपीठ ने राज्य की जांच एजेंसियों से सी.बी.आई.का सहयोग करने को कहा है।
मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी की खंडपीठ ने अपना निर्णय सुनाते हुए मामले को सी.बी.आई.के साथ सहयोग करने को कहा है।

वही मामले में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि ऐसे में कई लोगों की बढ़ सकती है मुश्किलें।

Related posts

Uttarakhand: कैबिनेट बैठक आज, एकल महिलाओं को ऋण समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

cradmin

दिव्यांग कल्याण समिति द्वारा निस्वार्थ भाव से निर्धन, दिव्यांग, व स्कूल के बच्चों को जो सामग्री निशुल्क बाँटी जाती है वह सबसे बड़ा परोपकारी का काम है। नवीन वर्मा।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-पोस्ट ऑफिस में 13 लाख 86 हजार रुपए की धनराशि का गबन करने वाला अभियुक्त पुलिस की हिरासत में।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights