khabaruttrakhand
JOBS(नौकरियां)अल्मोड़ाउत्तरकाशीउत्तराखंडचमोलीचम्पावतटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूननैनीतालपिथोरागढ़यू एस नगरराजनीतिकराष्ट्रीयरुद्रप्रयागविशेष कवरस्टोरी

खत्म हो सकता है लंबा इंतजार:-26 सितंबर को NIOS D.El.Ed डिप्लोमा को लेकर साफ हो सकती है तस्वीर, जाने पूरा मामला

नई दिल्ली:-

26 सितंबर को NIOS D.El.Ed डिप्लोमा को लेकर साफ हो सकती है तस्वीर, जाने पूरा मामला।

NIOS D.El.Ed में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की भर्ती की वैधता पर सवाल उठाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट इस महीने की 26 तारीख को सुनवाई करेगा।

मीडिया रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि NIOS D.El.ed प्रशिक्षुओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुराने समाचारों के प्रकाशन पर अपना कड़ा विरोध व्यक्त किया है।

वही इस संबंध में एनआईओएस डीएलएड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदन सिंह बोहरा ने कहा कि पुराने संदेशों को सार्वजनिक करने पर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ सुप्रीम कोर्ट का अपमान (अवमानना)है बल्कि सूचना प्रौद्योगिकी कानून का भी पूरी तरह से उल्लंघन है.

इससे संबंधित बताया गया हैं कि सितंबर 2022 में उच्च न्यायालय ने सरकार को भर्ती प्रक्रिया में NIOS D.El.Ed अभ्यर्थियों को भी शामिल करने का निर्देश दिया था।

हालाँकि, स्नातक डिग्री वाले बेरोजगार लोगों ने सर्वोच्च न्यायालय में इसके खिलाफ मुकदमा दायर किया हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि कुछ ऐसी भी खबरें हैं कि सरकार ने NIOS D.El.ed के लिए शिक्षा महानिदेशालय से प्रस्ताव मांगा है लेकिन विवादों के कारण भर्ती भी रुकी हुई है।
वही अब 26 सितम्बर को इसी मामले में सुनवाई की बात मीडिया रिपोर्ट में कही गयी है, ऐसे में कयास लगाए जा जा रहे है कि इस पर फैसला आ सकता है।

Related posts

राज्य सैक्टर ग्राम्य गौसेवक योजना के तहत इतने वयस्क नर गौवंशीय पशुओं को शरण दे पाने एवं भरण-पौषण में सक्षम ग्राम गौसेवक को दिया जायेगा 80 रूपये प्रति गौवंश प्रतिदिन की दर से।‘‘

khabaruttrakhand

NABARD: स्टेट फोकस पॉलिसी पेपर का विमोचन, खेती-किसानी व उद्योगों को बैंक दे सकते हैं 40 हजार करोड़ का लोन

cradmin

Uttarakhand Investor Summit: Dehradun Airport पर Dhol-Damau की थाप और Tulsi की माला पहनकर होगा डेलिगेट्स का स्वागत

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights