khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

यात्रा:-गंगोत्री से शुरू हुई गंगा पुस्तक परिक्रमा यात्रा।

गंगोत्री से शुरू हुई गंगा पुस्तक परिक्रमा यात्रा*

Report:-सुभाष बडोनी गंगोत्री/उत्तरकाशी।
नेशनल बुक ट्रस्ट के तत्वावधान में गंगोत्री से शुरू हुई ‘गंगा पुस्तक परिक्रमा यात्रा‘ का जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में पहुंचने पर जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने पुस्तक प्रदर्शनी वाहन को हरी झंडी दिखाई।

इस मौके पर श्री रूहेला ने गंगा पुस्तक परिक्रमा यात्रा की सराहना करते हुए न्यास के बी. एन. बी. अभियान ( बुक्स नॉट बुके ) के बारे में कहा कि उपहार स्वरूप पुस्तकें देने की पहल अनुकरणीय है।

हम सभी को पुस्तक भेंट करने की इस परंपरा को अपने व्यवहार में अपनाने की आवश्यकता है।
गंगोत्री से गत दिवस शुरू हुई नेशनल बुक ट्रस्ट की गंगा पुस्तक प्रदर्शनी की यह यात्रा उत्तरकाशी पहॅुचने के बाद ऋषिकेश, हरिद्वार, बिजनौर, मेरठ, अलीगढ़, फर्रूखाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, छपरा, पटना, बेगूसराय, सुलतानगंज, साहिबगंज, बहरामपुर, कोलकाता, हल्दिया से होकर 11 जनवरी, 2023 को गंगासागर में संपन्न होगी।

उत्तरकाशी में जिलाधिकारी द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किए जाने के बाद बुक यात्रा की बस का पड़ाव नगर का विश्वनाथ चौक बना। जहां पर बच्चों और युवाओं सहित सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी में गंगा एवं अन्य नदियों के संरक्षण से जुड़ी पुस्तकें, कुमाउँनी और गढ़वाली सहित हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू तथा अन्य भारतीय भाषाओं में प्रकाशित पुस्तकें प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए उपलब्ध थीं।

स्थानीय लोगों ने कुमाउँनी और गढ़वाली भाषा में प्रकाशित बाल-पुस्तकों में विशेष रूप से दिलचस्पी दिखाई।

पर्यटकों ने भी न्यास की पुस्तकों का भरपूर आनंद लिया। 9 नवंबर को सचल पुस्तक प्रदर्शनी के दौरान संस्कृत महाविद्याालय, उत्तरकाशी में विद्यार्थियों के लिए कहानी वाचन सत्र तथा चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसका विषय संस्कृति व समाज पर गंगा का प्रभाव होगा।

Related posts

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व्यवस्थापक की तरह मिशन मोड में करें कार्य -जिलाधिकारी।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- भर्ती के नाम पर जालसाजी करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कारवाई – सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एम्स में नौकरी हेतु जारी किया गया है विज्ञापन।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को इंटरनेशनल कॉलेज फेस्टिवल पायरेक्सिया 2023 का आगाज,मुख्य अतिथि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विशिष्ट अतिथि रहे ये।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights