khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्वास्थ्य

सिलक्यारा ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा-श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल।

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा-श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल।

रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री बोले-बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी का सहयोग, अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता, प्रधानमंत्री जी द्वारा की जा रही पल- पल निगरानी और बौख नाग देवता की कृपा से सफल हुआ अभियान।

बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे।

सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अभियान में जुटे समस्त बचाव दल को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

वहीं उन्होंने कहा की श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरों की खुशी ही मेरे लिए इगास बग्वाल है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी के सहयोग, सुरंग के अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की जा रही पल- पल निगरानी और बौखनाग देवता की कृपा से यह अभियान सफल हुआ।
मुख्यमंत्री ने जरुरी होने पर श्रमिकों को उच्च कोटि की चिकित्सा सुविधा देने के उन्होंने आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बड़ी खुशी का दिन है।

जितनी प्रसन्नता श्रमिक बंधुओं और उनके परिजनों को है, उतनी ही प्रसन्नता आज मुझे भी हो रही है।

वहीँ उन्होंने कहा कि बचाव अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं।

जिन्होंने देवदूत बनकर इस अभियान को सफल बनाया उन्होंने कहा कि सही मायनों में हमें आज ईगास पर्व की खुशी मिली है।

उन्होंने कहा कि भगवान बौख नाग देवता पर हमें विश्वास था।मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञ इस अभियान में लगे थे।

प्रधानमंत्री ने पल-पल इस अभियान की निगरानी की वहीं उनके मार्गदर्शन में बेहतरीन समन्वय ने असंभव को संभव में बदला। उन्होंने अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य के प्रति भी आभार प्रकट किया।

Related posts

ब्रेकिंग:-जनता की समस्याओं को सुनने के लिए जनता के बीच पहुंचकर उनके साथ संवाद करने की पहल , थाना दिवस के रूप में मनाने की नई शुरुआत।

khabaruttrakhand

संस्कार योग आश्रम तपोवन के तत्वधान में बुधवार को दीक्षांत सनातन धर्म की शिक्षा पद्धति भारतीय जीवन शैली परंपरा योग विद्या को जीवन मैं अपने हेतु संकल्प समारोह कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

Mahendra Bhatt: Uttarakhand से रिक्त हो रही राज्यसभा सीट पर सिर्फ एक नामांकन, महेंद्र भट्ट का निर्विरोध निर्वाचन तय

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights